दादी का था पड़ोसी लड़के के साथ अवैध संबंध, पोता राज न खोले इसलिए करा दी हत्या

मृतक बच्चे के पिता का कहना है कि उसकी सौतेली मां के अवैध संबंधों के वजह से हमारे बेटे की हत्या कर दी गई है क्योंकि उसने उसे गांव के ही एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

पटना। अवैध संबंध को लेकर कई बार प्रेमी-प्रेमिका द्वारा ऐसा कदम उठा लिया जाता है जिससे उन्हें पछताने के सिवाय और कोई रास्ता नहीं नजर आता। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के मुंगेर जिले में प्रकाश में आया है जहां दादी का गांव के ही एक आदमी से अवैध संबंध था। जब घर में कोई नहीं रहता तो वह दोनों एक कमरे में बंद हो कर रिश्ते को शर्मसार करते थे। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से चलता आ रहा था। कई बार परिवार वालों के द्वारा इस बात का विरोध भी किया गया, पर हर बार वह बहाना बनाते हुए उसे टाल देती थी।

आपत्तिजनक हालत में पोते ने देखा

आपत्तिजनक हालत में पोते ने देखा

एक दिन उसके पोते ने उसे आपत्तिजनक हालत में पड़ोस के युवक के साथ देख लिया है। फिर क्या था वह इस बात का विरोध करने लगा इसी विरोध को देखते हुए दोनों अपनी भेद खुलने को लेकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और जांच भटकाने के लिए उसे साड़ी के फंदे से लटका दिया। मिली जानकारी के मुताबिक धरहरा थाना क्षेत्र के धरारा उत्तरी टोला की रहने वाली एक महिला और उसके प्रेमी पर अपने ही पोते की मौत का आरोप लगा है। मृतक बच्चे के पिता का कहना है कि उसकी सौतेली मां के अवैध संबंधों के वजह से हमारे बेटे की हत्या कर दी गई है क्योंकि उसने उसे गांव के ही एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

घर छोड़कर भी भाग चुकी हैं दादी

घर छोड़कर भी भाग चुकी हैं दादी

वहीं मृतक बच्चे की मां का कहना है कि उसकी सौतेली सास का कैरेक्टर पहले से ऐसा ही है। वह पहले से इस तरह के काम करती रहती हैं, ससुर के मरने के बाद भी उन्होंने पड़ोस गांव के रहने वाले एक युवक के साथ शादी कर ली। फिर कुछ दिन बीतने के बाद वह उसे छोड़ वापस घर आ गई और अपने प्रेमी को घर में ही रखने लगी। जब भी इस बात का किसी के द्वारा विरोध किया जाता तो अपने हिस्से में रहने तथा कुछ भी करने की बात कही जाती थी। इसी बीच कल दोपहर दोनों घर में आपत्तिजनक हालत में एक दूसरे से लिपटे हुए थे तभी मेरा बच्चा पहुंचा।

हत्या को आत्महत्या में बदलने की हुई कोशिश

हत्या को आत्महत्या में बदलने की हुई कोशिश

दादी की शर्मनाक हरकत को देख वह शर्मिंदा हो गया और इसका विरोध करने लगा। इसी को देख दादी और उसके प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची और रात के अंधेरे में उसके निर्मम हत्या कर सारी के फंदे से लटका दिया ताकि लोग किस हत्या को आत्महत्या समझे। वही मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अविनाश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी के फंदे से लटकता हुआ छात्र का शव बरामद किया जिसे पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। वही उसके परिजन द्वारा अपनी सास और उसके प्रेमी बैजनाथ प्रसाद पर आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा मामले की जांच करने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+