बिहार: स्नातक पास छात्राओं के लिए खुला CM का खज़ाना, मिलेंगे 50 हज़ार रुपये
छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन के मद्देनज़र एक फॉर्मेट पोर्टल पर दिया गया है। फॉर्मेट में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं के आवेदन की तारीख वगैहर भरने होंगे। इसके बाद एप्लिकेश को छात्रा के संबंधित कॉलेज और विश्वविद्यालय...
पटना, 28 सितंबर 2022। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवाओं को लुभाने के लिए लगातार फ़ैसले ले हे हैं। इसी कड़ी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्नातक परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को तोहफा दिया है। सरकारी योजनाओं के तहत छात्राओं के बैंक खाते में 50-50 हजार रुपए जमा किए जाएंगे। इस बाबत सरकार ने खास पोर्टल विकसित करवाया है। इस पोर्टल के ज़रिए छात्राएं बिहार मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि
प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के मद्देनज़र तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। छात्राओं से आवेदन लेने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने पोर्टल पर आवेदन की व्यवस्था की है। पोर्टल के ज़रिए मिले आवेदनों को वेरिफाई कर छात्राओं को बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए 32 करोड़ 14 लाख रुपये शिक्षा विभाग की तरफ से आवंटित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन के मद्देनज़र फॉर्मेट तैयार
छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन के मद्देनज़र एक फॉर्मेट पोर्टल पर दिया गया है। फॉर्मेट में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं के आवेदन की तारीख वगैरह भरने होंगे। इसके बाद एप्लिकेश को छात्रा के संबंधित कॉलेज और विश्वविद्यालय को अनुशंसित किया जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर विश्वविद्यालय की तरफ़ से वेरिफाई कर शिक्षा विभाग को आवेदन भेजा गया या नहीं, सारा डिटेल्स संबधित विभाग को पोर्टल पर दिखाई दिखेगा।

छात्राओं के आवेदन वेरिफिकेशन के लिए पेंडिंग
आपको बता दें कि आवेदनों को वेरिफ़ाई करने में देरी होने पर संबंधित विश्वविद्यालय के अधिकारियों को पोर्टल के ज़रिए रिमांइडर भी जाता रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के विश्वविद्यालयों में आज की तारीख में करीब डेढ़ लाख छात्राओं के आवेदन वेरिफिकेशन के लिए पेंडिंग है। शिक्षा विभाग की तरफ़ से कुलपतियों और कुलसचिवों को लंबित आवेदन के सत्यापित करने के लिए बार-बार आगाह किया जा रहा है।

पोर्टल आवेदन करने के लिए लिंक
छात्राएं बिहार मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in विजिट कर सकती हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद इंस्ट्रक्शन को फॉलो करते हुए आप आवेदन कर सकते हैं। यहां आप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं या नहीं, यह भी जानकारी दी गई है। इसके लिए आप विश्वविद्यालय का नाम सेलेक्ट कर चेक कर सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन ज़रूरी
योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं, इसके लिए आपको दिए गए लिंक पर New Registration पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण करने के बाद आपको लॉगिन आइडी और पासवर्ड मिलेगा। जिसके बाद आप लॉगिन कर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले विभाग की तरफ़ से दिए गए ज़रूर संदेश को ज़रूर पढ़ें। उसके बाद बिभाग का गाइडलाइन के मुताबिक आवेदन करें।
ये भी पढ़ें: बिहार: चौकीदार को महंगा पड़ा फोटो खिंचवाने का शौक, अब हो सकती है कार्रवाई
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications