'सारा दिन फोन पर लगी रहती हैं...' छात्राओं ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल, टीचर्स पर बुरी तरह से भड़कीं
Bihar students protest: हाल ही में स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति और स्कूल से निकाले जाने के विरोध में छात्र-छात्राएं कुछ इस तरह से भड़के कि बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के फरमान के बाद छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान को छू गया। इस बाबत स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए शिक्षा व्यवस्था के मुंह पर तमाचा मार दिया।
'मैम ने जीना हराम किया हुआ है...'
मैम ने जीना हराम कर के रखा है... बैठकर खाली चैट करती रहती हैं... ये शब्द है उन छात्राओं के जो शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त आ चुकी हैं। इस कदर ये छात्राएं शिक्षकों से दुखी हो गई हैं कि इन्होंने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने सड़क को किया जाम
'बिहार तक' द्वारा शेयर वीडियो के कैप्शन में भी लिखा हुआ है कि भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर घंटों तक सड़क जाम किया और प्रिंसिपल पर कई आरोप लगाए, सुनिए।
शिक्षा व्यवस्था की खोली पोल
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह छात्राएं गुस्से में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही हैं। सिर्फ एक छात्रा नहीं बल्कि कई सारी छात्राएं सड़क पर उतरकर शिक्षकों के खिलाफ काफी कुछ बोल रही हैं। उनका कहना है कि अगर शिक्षिकाओं से पढ़ाने को कहो तो वे कहते हैं कि नहीं आता है कुछ...
लोगों ने बताया दुखद
इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बिहार में शिक्षा अच्छी है...ऐसा दावा हमारे शिक्षा मंत्री- बिहार करते हैं। ये काफ़ी दुःखद है कि जिन्हे क्लास रूम में होना चाहिए था वो सड़क पर हैं..ऐसे हम-आप भविष्य बदलेंगे....pity..
'बदहाल शिक्षा व्यवस्था'
कई और लोगों ने इस घटना को दुखद बताया। एक और यूजर ने कहा कि आई ना हमारा बिहार में ? कहीं स्कूल में मास्टर साहब नहीं है, कहीं टॉयलेट नहीं है, कहीं पानी नहीं है स्कूल में । बदहाल शिक्षा व्यवस्था.... क्योंकि नवमी फेल है सरकार में...












Click it and Unblock the Notifications