Bihar Land Survey: ‘सरकारी नहीं दुबे जी ज़मीन है’, बस स्टैंड की ज़मीन, दिखा किसी और का नाम, हरकत में प्रशासन

Gopalganj Land Survey: बिहार में प्रदेश सरकार ज़मीन सर्वे करवा रही है, इसी के मद्देनज़र राज्य के लोग ज़मीन के दस्तावेज़ को सही करवाने में लगे हुए हैं। वहीं जमाबंदी पर भी ख़ास ध्यान दे रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के गोपालगंज जिले से बड़ा फ़र्ज़ीवाड़ा सामने आया है, जिससे प्रशासन के भी होश उड़ गए हैं।

प्रदेश सरकार सर्वे द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मसले हल करने में लगी हुई है। वहीं भू माफिया ख़ुद सरकार की ज़मीन में ही अड़ंगा लगाने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। दरअसल गोपालगंज जिले सरकारी बस स्टैंड की ज़मीन अंचल कर्मियों की मिलीभगत से एक शख्स ने अपने नाम से जमाबंदी कायम कर दी है। मामला उजागए होने पर जिला प्रशासन हरकत में आया है।

bus stand zameen gopalganj jamambandi farziwada

गोपालगंज का राजेन्द्र बस स्टैंड ही है जो नगर परिषद के अंदर है। नगर परिषद ही 1 साल के लिए डाक हर साल लगाता है। नगर परिषद को ही दर्जनों दुकानदारों से किराया भी जाता है। दसको पुराना स्टैंड की लैंड की जमाबंदी अजय दुबे के नाम दिख रही है। जैसे ही मामला प्रकारश में आया अधिकारियों के होश उड़ गए।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ने मामले की चांज सदर सीओ करवाई। सीओ ने जमीन रिपोर्ट में अजय दुबे के नाम जमाबंदी बताया। जिलाधिकारी के आदेश पर सदर एसडीएम तफ्सील से मामले की जांच में जुट गए हैं। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि बस स्टैंड (नगर परिषद) की जमीन पर जमाबंदी और दखल क़ब्ज़ा की सूचना मिली थी।

इस पूरे मामले में जांच करने पर पता चला कि अलग से पेज लगाकर जमाबंदी अजय दुबे के नाम बनाई गई है, जो कि फर्जी है। अंचल द्वारा इस बाबत दिए गए रिपोर्ट की जांच हो रही है। पूरी रिपोर्ट जिला अधिकारी को भेजकर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। वहीं इस मामले में लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले समझते थे कि सरकारी ज़मीन है, अब पता चला की यह तो दुबे जी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+