छात्रा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पति को पकड़ा, मारते-मारते पुलिस के पास ले गई पत्नी

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज शहर के बंजारी मोड़ के नजदीक आज उस वक्त हंगामा मच गया जब एक पत्नी ने अपने पति को कथित तौर पर किसी और लड़की के साथ देख लिया। पेशे से कोचिंग संचालक पति को उसकी पत्नी ने सुबह के वक्त किसी छात्रा के साथ कोचिंग में आपत्तिजनक स्थित में देख लिया था जिसके बाद पत्नी ने अपने पति की जमकर पिटाई की और उसे मारते मारते थाने ले गई। पति को मारने के दौरान पत्नी जोर-जोर से चिल्ला रही थी जिससे हंगामा होते देख वहां भीड़ लग गई।

gopalganj wife caught his husband with a student in objectionable situation

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। हालांकि बाद में पति पत्नी में समझौता हो गया। किसी ने भी थाना में आवेदन नहीं दिया। पुलिस ने पीआर बांड भराने के बाद आरोपित शिक्षक को रिहा कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोर्ट नरवहां गांव निवासी प्रमलेश कुमार प्रसाद शहर के बंजारी रोड़ स्थित वैभव होटल के पास कोचिंग सेंटर चलाते है। मंगलवार की सुबह उनकी पत्नी को किसी ने फोन पर सूचना दी कि प्रमलेश कुमार कोचिंग में एक छात्रा के साथ अकेले हैं और रंगरलियां मना रहे हैं। इतना सुनते ही पत्नी का पारा पाई हो गया और वह सीधे कोचिंग पहुंच गई। जहां पति को छात्रा के साथ रंगरलियां मनाते हुए देख आग बबूला हो गई और पति को सबके सामने पीटने लगी। पीटते हुए उसे पुलिस थाने भी ले गई।

पत्नी का कहना था कि कोचिंग सेंटर के संचालक राजेश कुमार सुबह कोचिंग में एक्स्ट्रा क्लास लेने के बहाने आता था। इसी बीच किसी ने शिक्षक की पत्नी निशा देवी को छात्रा के साथ शिक्षक के आपत्तिजनक स्थिति में कोचिंग सेंटर में अकेले होने की सूचना दिया। जानकारी मिलने पर पत्नी कोचिंग सेंटर पहुंच गईं तथा हंगामा करने लगी। हालांकि बा में मिली जानकारी के मुताबिकइस मामले में किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी और मामले को आपस में ही सुलझा लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+