चलती गाड़ी से तेजस्वी ने बांटे 500-500 के नोट तो JDU ने कहा- शर्म कर लो बबुआ

गोपालगंज। गुरुवार को राजद नेता तेजस्वी यादव गोपालगंज की यात्रा पर थे। इस दौरान समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में कुछ महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये के नोट भी बांटे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो राजद ने अपने ऑफिसियल पेज पर भी शेयर किया है। वीडियो में रुपये देते हुए तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि वे लालू प्रसाद के बेटे हैं। वहीं इस वीडियो पर पलटवार करते हुए जदयू ने कहा कि शर्म करो बबुआ। इस पर सफाई देते हुए राजद ने कहा कि तेजस्वी यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे थे।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल, JDU ने यूं कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    gopalganj tejashwi yadav distribute note of 500 rupees jdu give reply

    राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के लिए तेजस्वी यादव के पास आई थीं तो तेजस्वी यादव ने उन लोगों की मदद की। इसमें गलत क्या है। JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है- 'पीछे से कोई कहता है कि ये लाल उन्हीं का है... जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी जमीन बदले उसके चंद नोट के टुकड़े, आंचल में सबके डाल आया था... लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया... वोट को नोट क्यों दिखलाया इंसानों की मजबूरी का कुछ तो लिहाज कर लो...शर्म करलो बबुआ'। नोट बांटने वाले वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

    वहीं दौरे के दौरान तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि गोपालगंज जिले में तीन मंत्री हैं। लेकिन, बाढ़ जैसी भयानक आपदा का समाधान सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने में अब तक अक्षम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम सिंचाई, दवाई, पढ़ाई, सुनवाई, कमाई को प्रमुखता देने की बात करते हैं। आज राज्य में लाख से अधिक कर्मियों के पद रिक्त पड़े हैं। बेईमान सरकार से रोजगार की उम्मीद नहीं की जा सकती। यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सड़क से सदन तक जनता की आवाज हमेशा से ही उठाती रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+