गोपालगंजः आधी रात को पैर में कुछ चुभने लगा और जब टॉर्च जलाकर देखा तो लिपटा था 6 फीट लंबा करैत सांप
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के पाखोपाली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करीब 6 फीट लंबे करैत सांप ने युवक को डंस लिया। हालांकि सांप से डरने की जगह युवक ने उसे मार डाला। जबकि सांप उसे काट चुका था। सांप को मारने के बाद वह खुद मृत करैत को झोले में बंद कर सदर अस्पताल पहुंच गया। जैसे ही शख्स सांप लेकर अस्पताल पहुंचा तो अस्पताल में मौजूद लोग डर गए।

सोते वक्त पैर में लिपटा सांप
हालांकि, चिकित्सकों को जब घटना की जानकारी मिली की सांप मर गया है तो शख्स का इलाज करना शुरू किया। पीड़ित युवक का नाम लायक हुसैन है और वह थावे के बरारी जगदीश गांव के पूर्व सरपंच हैं। हुसैन के मुताबिक, वह मंगलवार रात अपने घर में परिवार के साथ सोये हुए थे। उसी रात को करीब 12 बजे उनको एहसास हुआ कि उनके पैर पर कोई चीज चुभ रही है।

सांप को युवक ने मार डाला
इसके बाद जब उन्होंने लाइट जलाकर अपना पैर देखा तो उसमें जहरीला करैत लिपटा हुआ था। पीड़ित लायक हुसैन ने बताया कि सांप की लम्बाई करीब 5 से 6 फीट थी। वह विषैला सांप करैत था। पीड़ित ने परिजनों की मदद से पहले सांप को मारा फिर उसे झोले में रखकर खुद गाड़ी चलाकर सदर अस्पताल में पहुंच गया। यहां उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉ को पहले सांप दिखाया

अस्पताल में चल रहा है इलाज
फिर उसके बाद में सांप के काटने का इलाज शुरू कराया। पीड़ित के मुताबिक अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। वह गोपालगंज में जादोपुर रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में अपना इलाज करा रहे हैं। मृत सांप को वह अपने पास अभी भी रखे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications