पड़ोसी की दूसरी पत्नी से 8 बच्चों के 55 वर्षीय पिता का था संबंध, तीनों ने मिलकर काट दिया प्राइवेट पार्ट
Crime In Gopalganj गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज ( Corona ) जिले में हत्या ( Murder ) का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां प्रेम-प्रसंग ( Love Affair ) के चलते 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक 8 बच्चों का पिता था। हालांकि वह अपने बेटे-बेटियों की शादी कर चुका था, केवल दो बेटियों की शादी करनी थी। यह दिल दहला देने वाली घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजोपुर गांव का है।

8 बच्चों का पिता था मृतक
55 वर्षीय मृतक की शिनाख्त बैजनाथ चौधरी के रूप में हुई है। आरोप है कि इस हत्याकांड को बैजनाथ के पड़ोसी ने अंजाम दिया है, जिसकी पत्नी के साथ बैजनाथ का अवैध संबंध था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक बैजनाथ चौधरी के 8 बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और पांच लड़कियां हैं।

हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की चर्चा
दो लड़कियों की शादी करनी अभी बाकी है, जबकि बाकी बच्चों की शादी हो चुकी है। दरअसल, हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। आरोप है कि बैजनाथ चौधरी का अपने पड़ोस की ही एक महिला के साथ अवैध-संबंध थे। मौका-ए वारदात से भी कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे प्रेम-प्रसंग की पुष्टि होती है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने बैजनाथ को इस मामले को लेकर कई बार चेतावनी भी दी थी।

पड़ोसी ने दोनों पत्नियों के साथ मिलकर की हत्या
बावजूद इसके बैजनाथ ने पड़ोसी की दूसरी पत्नी के साथ संबंध बनाए रखा। आरोप है कि शनिवार की रात भी वह शिव कुमार चौधरी के घर में घुस गया था। इसके बाद पड़ोसी ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ मिलकर किसान बैजनाथ का प्राइवेट पार्ट काट लिया है और धारदार हथियार से हत्या कर दी।

मृतक की पत्नी ने बताई हत्या की वजह
वहीं इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गांव भेज दिया है। जादोपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति देवी ने थाने में 5 लोगों के खिलाफ जमीनी विवाद में उसके पति की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने पड़ोसी शिव कुमार चौधरी और उसकी दोनों पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications