गोपालगंजः 150 से ज्यादा बच्चे वायरल बुखार के चपेट में, 5 की हो चुकी है मौत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। लेकिन सिर्फ एक बच्ची की एईएस से मौत की अधिकारिक पुष्टि की गई है जबकि चार बच्चों की मौत अब तक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं वायरल फीवर के बढ़ते कहर को देखते हुए पीकू वार्ड का निर्माण कराया गया है, जहां पर 10 बेड की व्यवस्था की गई है। गोपालगंज में वायरल फीवर से अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चे बीमार हैं, जो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। सदर अस्पताल में वर्तमान समय में केवल दो बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि दो बच्चों को छुट्टी दे दी गई है।

gopalganj more than 150 children admit in hospital

केवल बैकुंठपुर प्रखण्ड में 60 बच्चों का सैंपल पटना भेजा गया है। जबकि कुचायकोट, कटेया, पंचदेवरी, भोरे, विजयपुर सहित अन्य प्रखंडों में भी वायरल बुखार के चलते बच्चों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने सदर अस्पताल के पीकू वार्ड का निरीक्षण किया और यहां पर बेहतर व्यवस्था को लेकर संतोष जाहिर किया है।

गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र ने बताया कि गोपालगंज में तीन बच्चों में एईएस के लक्षण पाए गए हैं, जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है। वहीं दो बच्चों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं वहां दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, साथ में कल से जापानी इंसेफेलाइटिस का वैक्सीन भी दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश की राजधानी पटना में वायरल सर्दी, खांसी और बुखार के बाद अब डेंगू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। शहर के जलजमाव वाले इलाके में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के बाद डेंगू पीड़ित भी तेजी से मिलने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में 16 डेंगू पीड़ितों की रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को भेजी गई है। तीन डेंगू पीड़ित आईजीआईएमस में भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+