गोपालगंजः प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, लड़की के घरवालों ने सिर काटकर गंडक नदी में फेंकी लाश
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेम-प्रसंग के मामले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। घटना के पांच दिनों के बाद गंडक नदी से युवक की लाश बरामद की गई। शव के गर्दन से ऊपर का हिस्सा गायब है। युवक के इस सिर कटी शव को विशंभरपुर थाना क्षेत्र के काला मटिहनिया गांव के पास से गंडक नदी से बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान प्रेम कुमार के रूप में हुई है। युवक विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के रूपछाप गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार का विशंभरपुर के ही सिपाया खास ताड़ पर टोला में किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था।

मृतक के भाई बुलेट कुमार यादव के अनुसार प्रेम को प्रेमिका के घरवालों ने पहले फोन कर बुलाया और घर बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई के बाद उसके भाई के सिर को काटकर आधे हिस्से को गंडक नदी में फेंक दिया गया। जबकि सिर अभी तक बरामद नहीं हो सका है। रविवार को काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने मृतक के शव को गंडक नदी से बरामद किया गया।
सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर कई लोगों के विरुद्ध विशम्भरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के सिर कटे शव को बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और हत्याकांड की जांच एफएसएल की टीम के द्वारा कराई जा रही है। हत्या की इस जघन्य वारदात के बाद जहां मृतक के परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं लोग भी सकते में हैं।
पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट
बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कॉलोनी में एक महिला अपने पति से इस कदर नाराज हुई कि पहले उसने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट काट डाला। पत्नी की इस करतूत का शिकार हुआ पति से खून से लथपथ पुलिस थाने पहुंची तब जाकर उसकी जान बची। घरेलू विवाद में हुई इस घटना में पहले उसने पति को खाने में जहरीली दवा दी। खाने के दौरान उसका पति जैसे ही बेहोश हुआ तो पत्नी ने पति का गुप्तांग काट लिया।












Click it and Unblock the Notifications