बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे बाप-बेटी तभी आ गई दूसरी पत्नी तो दोनों ने मिलकर कर दी हत्या

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को प्लास्टिक में लपेटकर गंडक नदी में फेंक दिया। साजिश के तहत उसने शव को ठिकाने लगाने के बाद हत्यारे पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर घर से गहने चुराकर फरार होने की लिखित शिकायत थाने में दी।

गर्भवती पत्नी को मार डाला

गर्भवती पत्नी को मार डाला

हालांकि मृतक महिला के मायके वालों के चलते थावे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मृतका का शव गंडक नदी से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पति और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पति ने अपनी पहली पत्नी से जन्मी बेटी के साथ अवैध संबंध को लेकर दूसरी पत्नी की भी हत्या की है। यह दर्दनाक घटना थावे के मिरलीपुर गांव की है।

बाप-बेटी का था अवैध संबंध

बाप-बेटी का था अवैध संबंध

मृतका का नाम रजिया खातून है, जिसकी एक साल पूर्व थावे थाना क्षेत्र के मिरलीपुर के रहने वाले कासिम मियां से शादी हुई थी। जानकारी के मुताबकि मृतका के पति कासिम मियां का अपनी ही पहली पत्नी से जन्मी बेटी से अवैध संबंध था। जब रजिया खातून ने अपने पति को बेटी के साथ अवैध संबंध बनाते देखा तो इसी को लेकर आरोपित पति और उसकी बेटी से झड़प हुई।

दोनों ने मिलकर की हत्या

दोनों ने मिलकर की हत्या

फिर पिता-पुत्री ने मिलकर रजिया को गोली मार दी और उसके शव को प्लास्टिक में लपेटकर जादोपुर पुल के नीचे गंडक नदी में फेंक दिया। इसके बाद आरोपित पति ने रविवार को थावे थाना में पहुंचकर अपनी ही पत्नी के ऊपर गहने चुराकर भागने की लिखित शिकायत दी। लेकिन इसी दौरान मृतका के मायके वालों ने भी थावे थाना में धरना देकर अपनी बेटी की हत्या कर पति के ऊपर शव को गायब करने की आरोप लगाया और लिखित शिकायत दी।

गंडक नदी से शव को किया बरामद

गंडक नदी से शव को किया बरामद

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने पिता-पुत्री से पूछताछ करते हुए सख्ती बरती तो आरोपित बाप-बेटी ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। सोमवार को दिनभर खोजबीन करने के बाद शाम को पुलिस ने मृतका का शव नदी से बरामद कर लिया और इसके मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि पति और उसकी बेटी ने मिलकर ही महिला की हत्या की है। महिला 8 माह की गर्भवती थी। वहीं मृतका के पिता ने अपने ही दामाद के ऊपर बेटी और उसके कोख में पल रहे 8 महीने के बेटे की निर्मम हत्या करने के पीछे की वजह को अवैध सम्बन्ध बताया है। पिता के मुताबिक उसके दामाद का अपनी बेटी से अवैध सम्बन्ध था और जब उसकी बेटी ने इस अवैध सम्बन्ध को देखा तभी उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+