शहीद के पिता ने बयां किया दर्द,'प्रमोशन के लिए आशीर्वाद की बजाय आई मौत की ख़बर'

गोपालगंज के रहने वाले एनएसजी कमांडो दीपक कुमार सिंह के मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में शोक की लहर है। गांव वालों की आखें नम हैं, वहीं शहीद के पिता बेटे से की गई बातों को याद कर खुद को दिलासा दे रहे हैं।

gopalganj barauli block martyrs deepak kumar singh latest news in hindi

Martyr News: देश के जवान परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा कर रहे होते हैं। परिवार वालों को यह उम्मीद रहती है कि छुट्टियों में तो वह घर आएंगे और मुलाक़ात होगी। फोन पर बात कर के ही परिवार के लोग सब्र करते रहते हैं, लेकिन कॉल पर मौत की खबर मिलती है तो परिवार के पैर की नीचे ज़मीन खिसकने जैसा महसूस होने लगता है। गोपालगंज के रहने वाले एनएसजी कमांडो दीपक की असमायिक मौत सें परिवार वालों समेत गांव में शोक की लहर है।

आज गांव लाया जा सकता है शहीद का शव

आज गांव लाया जा सकता है शहीद का शव

गोपालगंज भड़कुइया गांव (बरौली प्रखण्ड) के रहने वाले शहीद के पिता ने प्रह्लाद सिंह ने अपना दर्द बयान करते हुए रो रहे हैं। मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार की आंखे नम हैं। बेटे से की गई बात को याद कर पिता मासूस हैं। आज शव आने की संभावना जताई जा रही है। शहीद जवान का शव गांव पहुंचने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनकी आखरी विदाई होगी। प्रह्लाद सिंह ने बताया कि साल 2011 में उनका बेटा दीपक कुमार सिंह देश की सेवा करने गया था। क़रीब 12 सालों से वह देश की लगाताप सेवा करते आ रहे है। पिछले साल नवंबर तक अमरनाथ में उसकी ड्यूटी थी। अमरनाथ से से ड्यूटी करने बाद वह घर आया था, जिसके बाद उसकी पोस्टिंग लेह में हुई थी।

मासूम बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया

मासूम बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया

साल 2014 में दीपक की शादी पूर्वी चम्पारण के माधोपुर छपरा गांव (चकिया प्रखंड) में हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया। परिवार के लोगों ने बहुत ही प्यार से आराध्य नाम रखा। दीपक अपनी बेटी को सिर्फ ढाई साल तक ही पिता का प्यार दे पाया। मासूम बच्ची अराध्या के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। दीपक के पिता प्रह्लाद सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात बेटे से बात हुई थी, उसने कहा था कि प्रमोशन मिलने वाली है, प्रमोशन लेकर जल्द ही आप लोगों से आशीर्वाद लेने आऊंगा और फिर ड्यूटी ज्वॉइन करूंगा।

Recommended Video

    पूर्वी चम्पारण: जवान का शव लेकर पैतृक गांव पहुंची सीआरपीएफ की कंपनी, नम हो गई आंखें
    गहरे खाई में गाड़ी गिरने से हुई मौत

    गहरे खाई में गाड़ी गिरने से हुई मौत

    बेटे से बात कर पिता भी खुश थे कि जल्द ही बेटे से उनकी मुलाक़ात होगी। दो महीने से प्रह्लाद सिंह अपने बेटे के आने की राह देख रहे थे। जिस दिन उन्होंने बेटे से बात की उसके अगले दिन ही बेटे की मौत की खबर मिली। जिसके बाद उनके सपने का आशियाना टूट गया। मिली जानकारी के मुताबिक एनएसजी कमांडो दीपक कुमार सिंह की गाड़ी तेज बर्फबारी की वजह से गहरे खाई में गिर गई। जिस वजह से उनकी मौत हो गई। गाड़ी में मौजूद चार और लोग बुरी तरह से ज़ख्मी बताए जा रहे हैं।

    ये भी पढें: Bihar Politics: क्या प्रदेश में फिर बदलेंगे सियासी समीकरण, इन बातों से मिल रहे संकेत ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+