Bihar Politics: क्या प्रदेश में फिर बदलेंगे सियासी समीकरण, इन बातों से मिल रहे संकेत ?
बिहार में महागठबंधन के नेताओं के बीच एक जुबानी जंग छिड़ चुकी है। वहीं अब सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि प्रदेश में महागठबंधन पर खतरे के बादल मंडर रहे हैं। प्रदेश में सियासी समीकरण बदलने के आसार हैं।

Bihar Politics: प्रदेश में सियासी उलटफेर के हाद महागठबंधन की सरकार तो बन गई लेकिन नए साल के आगमन के साथ ही अब राजनीतिक समीकरण बदलने के आसार नज़र आ रहे हैं। महागठबंधन के नेताओं के बीच एक बार फिर से ज़ुबानी जंग छिड़ गई है। वहीं सियासी गलियारों में यह चर्चाएं तेज़ हो चुकी है कि राजद और जदयू नेताओं के बीच अगर इसी तरह बयानबाज़ी जारी रही तो फिर से महागठबंधन टूट सकता है। राजद विधायक सुधाकर सिंह के बयान के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साफ तौर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपने विधायकों को नियंत्रित करने का संदेश दिया है। उन्होंने संदेश में कहा है कि इस तरह की बयानबाज़ी गठबंधन और भविष्य दोनों के लिए सही नहीं है।

महागठबंधन पर संकट के बादल !
बिहार राजद अध्यक्ष के बेटे और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह की बयानबाज़ी की वजह से महागठबंधन पर संकट के बादल मंडराते हुए नज़र आ रहे हैं। सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही सियायी पारा चढ़ा हुआ था। उस समय तो जदयू की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी लेकिन सोमवार को नीतीश के खास उपेंद्र कुशवाहा ने सीधे तेजस्वी को ही विधायकों पर नियंत्रण का संदेश पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को 17 साल से प्रदेश की कमान सौंप रखी है।

'बड़े नेता को 'नाईट गॉर्ड' बुलाना पूरी जनता का अपमान'
नीतीश कुमार ने जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में सबसे ज्यादा बार सीएम की कुर्सी पर बैठने का रिकॉर्ड बनाया है। इतने बड़े नेता को 'नाईट गॉर्ड' बुलाना बिहार की पूरी जनता की बेइज़्ज़ती नहीं तो और क्या है ? कुशवाहा ने कहा कि इस तरह की बयानबाज़ी पर जल्द ही रोक लगाई जाए तो गठबंधन और शायद आपके लिए भी बेहतर होगा। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी के सामने लालू-राबड़ी के शासनकाल के जंगलराज का ज़िक्र किया, उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने विधायक को बतायें कि नीतीश कुमार ने किस खौफनाक मंजर से प्रदेश को मुक्ति दिलाते हुए मर्दानगी का काम किया था।

तेजस्वी यादव को उपेंद्र कुशवाहा ने दी नसीहत !
उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को भेजे संदेश में कहा कि अपने एक माननीय विधायक को गौर से देखिए-सुनिए, उन्हें सियासत में भाषाई मर्यादा की अहमियत बताइए। बिहार को ‘खौफनाक मंजर' से निकालने वाले शख्सियत को ‘शिखंडी' कह रहें हैं। इस तरह की बयानबाज़ी से प्रदेश की जनता के साथ वर्तमान जदयू और तत्कालीन समता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता जिन्होंने उस दौर में नीतीश कुमार के कदम से कदम मिला कर कुर्बानी देने वाले थी, उनकी भावना को चोट पहुंचती है।
Recommended Video

CM नीतीश कुमार के खिलाफ तल्ख टिप्पणी
सुधाकर सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि 2 महीने के लिए नीतीश कुमार लिए आये थे लेकिन अब वह तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने नहीं दे रहे हैं। राजद के पास जब नीतीश कुमार आए थे तो उन्होंने नाइट वाचमैन के तौर पर दो-तीन माह के लिए कुर्सी पर रहने के बाद तेजस्वी को कुर्सी सौंपने का कमिटमेंट दिया था। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बिहार का इतिहास उन्हें हमेशा शिखंडी के तौर पर याद करेगा।
ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'क्रिकेट में फ्लॉप राजनीति में हिट', 7 मैचों में 37 रन, 7 सालों में 2 बार डिप्टी CM












Click it and Unblock the Notifications