युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रिंस सिंह बजरंगी और उनके साथी पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत
आरा। बिहार के आरा जिला में रविवार को युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह सासाराम विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह बजरंगी समेत दो लोगों को हथियारबंद अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। इस दौरान एक की मौत हो गई। वहीं जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी की हालत गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर हॉस्पिटल से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। प्रिंस के साथ जा रहे युवक मिथुन कुमार की गोली लगने से मौत हो गई।

घटना जिले के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ले में घटित हुई है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पा रहा है। वहीं नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही आरा के डीएसपी आरा सदर हॉस्पिटल पहुंचे।
वहीं युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रिंस सिंह बजरंगी की हालत गंभीर है। उन्हें हॉस्पिटल में इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई और घटना के बाद आरा सदर हॉस्पिटल में जदयू कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के नेता कार्यकर्ता का हुजूम लग गया और सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
गोलीबारी की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौके से दस खोखा बरामद किया गया है। मृतक मिथुन के भाई ने कहा कि सूचना मिली कि मेरे भाई को गोली लगी है। अस्पताल आकर देखा तो पता चला कि भाई की मृत्यु हो गई है। प्रिंस सिंह बजरंगी ने पहले भी सुरक्षा की मांग की थी। मगर सुरक्षा नहीं मिली। आये दिन जगदेव नगर में घटना होती रहती है, पर कोई कार्रवाई नहीं होती। मिथुन जमीन का कारोबार करता था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications