परिजनों की बात मानकर प्रेमिका ने ही पिला दिया प्रेमी को जहर

फिर लड़की के घरवालों ने शादी रचाने वाले प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की और उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया। जहर पीने के बाद प्रेमी तड़प-तड़पकर सड़क के किनारे अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा।

पटना। तीन बच्चों के बाप को एक गांव की रहने वाली लड़की से प्यार हो गया फिर प्यार में इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और इसके चर्चे पूरे गांव में जोर-शोर पर होने लगे। चारों तरफ से दोनों के प्यार के बगावत के बोल सुनाई देने के बाद दोनों ने हमेशा साथ रहने के लिए घर से भागने का फैसला किया। इसी बीच लड़की के घरवालों को इस संबंध में पता चला और उसने लड़की की जबरदस्ती शादी दूसरे लड़के के साथ करा दी। शादी के बाद लड़की जहां अपने प्रेमी से मिलने के लिए बेचैन हो रही थी तो प्रेमी अपनी प्रेमिका को पाने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा था। इसी बीच दोनों की मुलाकात रास्ते में हुई और फिर से पुरानी प्रेम कहानी दोहराने की बात हुई। जिसके बाद दोनों प्लानिंग के तहत नई दुनिया बसाने के लिए फरार हो गए और शादी रचा ली।

परिजनों की बात मानकर प्रेमिका ने ही पिला दिया प्रेमी को जहर

शादी रचाने के बाद जब लड़की वालों को इस बात की जानकारी हुई तो सभी वहां पहुंचे और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। परिवार वालों के द्वारा मारपीट किए जाने के बाद लड़की के सर से प्यार का भूत उतर गया और उसने अंत में धोखा देते हुए कहा कि इसने मुझे जबरदस्ती भगाया है। फिर लड़की के घरवालों ने शादी रचाने वाले प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की और उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया। जहर पीने के बाद प्रेमी तड़प-तड़पकर सड़क के किनारे अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा। जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां के रहने वाले राजीव कुमार चौधरी जिसकी शादी 5 साल पहले हुई चुकी थी। खगरिया के रहने वाले राजीव कुमार की शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था। इसी वजह से उन्हें तीन बच्चे भी हुए। इसी बीच राजीव के जीवन में एक लड़की आई और कुछ ही दिनों में इन दोनों के बीच ऐसा तालमेल बैठा कि दोनों हमेशा साथ रहने के लिए शादी करने को भी तैयार हो गए। लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने जबरदस्ती लड़की की शादी दूसरे गांव में करा दी। इसी बीच राजीव 12 जुलाई को अपनी प्रेमिका को उसके ससुराल से शहर ले गया और उसके साथ मंदिर में शादी कर ली है। लड़की के घर से भाग जाने की जानकारी जब लड़की के ससुराल वालों ने उसके मां-बाप को दी तो सभी उसकी तलाश में निकल पड़े। इसी बीच उन्हें पता चला कि दोनों कोर्ट में अपनी शादी को मंजूरी दिलाने के लिए पहुंच रहे हैं। फिर क्या था जानकारी मिलते ही सभी कोर्ट पहुंचे पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। लड़का और लड़की जज के सामने अपनी बात रख चुके थे और जज साहब फैसला सुना चुका थे।

जज के फैसला सुनाने के बाद जब लड़का लड़की दोनों शहर के किराए के मकान में पहुंचे तो लड़की के परिवार वाले भी उसके पीछे-पीछे आ गए। जहां दोनों की पहले जमकर पिटाई की गई। परिवार वालों के द्वारा की जा रही मारपीट को देख लड़की बदल गई और जबरदस्ती घर से भगाने और कोर्ट में गवाही दिलाने की बात करने लगी। जिसके बाद लड़की के मायके वाले और ससुराल वालों ने प्रेमी को जहर पिला दिया। जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम करवाते हुए उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं लड़की और उसके परिवार वालों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+