Video: ट्रैक पर जान देने के लिए लेटी लड़की को आई नींद, ट्रेन से उतरकर ड्राइवर ने जगाया, फिर हाई वोल्टेज ड्रामा
Bihar Girl Railway Track: मौजूदा दौर में लोगों के अंदर सहनशीलता खत्म होती जा रही है। जिसके चलते इंसान बिना आगे-पीछे की सोचे अपनी जिंदगी खत्म करने से पीछे नहीं हट रहे। ऐसा ही एक मामला बिहार के मोतिहारी से सामने आया, जहां चकिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर एक लड़की जान देने के इरादे से ट्रैक पर लेट गई, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 15556 नंबर की लोकल ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से पाटलिपुत्र के लिए जा रही थी। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर लेटी हुई लड़की को देख ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जैसे-तैसे ट्रेन रोकी। गनीमत रही कि लड़की की किसी तरह से जान बच गई। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।

जान देने आई लड़की को आई नींद
दरअसल, लड़की को ट्रैक पर लेटा देख बहुत देर तक ट्रेन रुकी रही। काफी कोशिश के बाद उसे रेलवे पटरी से हटाया और फिर ट्रेन आगे बढ़ी। स्थानीय लोगों की मानें तो वो लड़की सुसाइड करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी और ट्रेन का इंतजार करते-करते गहरी नींद में सो गई।
घर जाने को तैयार नहीं थी लड़की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के पास एक बैग था। इसी के साथ उसके परिजन भी उसकी खोजबीन करते हुए वहां तक पहुंच गए और साथ लेकर जाने लगे, लेकिन उसने उनके साथ जाने से साफ मना कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उसको रेलवे ट्रैक से हटाया, जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। और फिर परिवार से लोग उसे जबरन घर लेकर गए।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications