गयाः तीन बच्चों को लेकर महिला तालाब में कूदी, सभी बच्चे हुए लापता

गया। बिहार के गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के डोमिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने महिला और उसके बचाने को कोशिश की। इस दौरान महिला को बचा लिया गया लेकिन उसके तीनों बच्चे लापता हो गए हैं। महिला की पहचान गांव की रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई है। रेखा अपनी दो बेटी और एक बेटा जो गोद में था उनको लेकर गांव के ही तालाब में कूद गई।

gaya woman jumped in pond with her three children

बच्चों की खोजबीन में लोग जुटे हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तीन बच्चों में से बेटे की उम्र सात महीना, बड़ी बेटी की उम्र 8 साल और छोटी बेटी की उम्र 5 साल है। महिला को तालाब से निकालकर गांव के पास सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई।

वहीं गुरुआ थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस व प्रशासन गोताखोर की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। तालाब के पास मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि रेखा अपने तीन बच्चों के साथ तालाब की ओर चली जा रही थी।

उस समय यही लगा कि वह बच्चों को नहाने या फिर कपड़े धोने के लिए जा रही है। लेकिन वह जैसे तालाब के पास पहुंची और अपनी सबसे बड़ी बेटी को तालाब में फेंका और फिर दो बच्चों को दोनों हाथ में लेकर और कमर के पास रखते हुए तालाब में कूद गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+