'भगवान' को दूध पिलाने के लिए उमड़ी भक्तों को भीड़, वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल
दूध पिलाने की खबर फैलते ही मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा, सभी के बीच दूध पिलाने की होड़ सी मच गई। सावन का महीना शुरू है शिव मंदिरों सहित राज्यों के सभी मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लग रहा है।
गया, 25 जुलाई 2022। सावन का महीना चल रहा है, भक्त अपनी भक्ति में लीन हैं। इन्हीं सबके बीच कई रोचक खबरें भी देखने को मिल रही हैं। एक ऐसी ही रोचक खबर गया से सामने आई है जहां भक्तों का दावा है कि भगवान दूध पी रहे हैं। भगवान को दूध पिलाने और उनके दूध पीने के दावा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। लोगो का दावा है कि मंदिर में स्थापित भगवान शंकर और गणेश भक्तों के हाथों से दूध पी रहे हैं। खबर मिलते ही गणेश जी और शंकर जी को दूध पिलाने के लिए भक्त चल पड़े।

मंदिर में दूध पिलाने की मची होड़
दूध पिलाने की खबर फैलते ही मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा, सभी के बीच दूध पिलाने की होड़ सी मच गई। सावन का महीना शुरू है शिव मंदिरों सहित राज्यों के सभी मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लग रहा है। इसी कड़ी में गया के शिव मंदिर में भी भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ था। जैसे ही लोगों में यह खबर पहुंची की भगवान जी दूध पी रहे हैं। थोड़ी ही देर में मंदिर में काफ़ी लोग जमा हो गए। गणेश जी और शंकर जी को दूध पिलाने के लिए हर नंबर वन बनना चाह रहा था। सोशल मीडिया पर गया शहर शिव मंदिर में दूध पीने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दूध पीने वाला वीडियो तेज़ी से वायरल
महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी भट्ट बीघा मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर में भगवान को दूध पिलाने के लिए पहुंचे। पुरुषों में भी दूध पिलाने के की होड़ मची हुई थी। वीडियो में महिलाएं यह कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि गणेश जी और शंकर जी दूध पी रहे हैं। दूध पीने वाला वीडियो वायरल होने के बाद दूर दराज़ से भी लोग गया के शिव मंदिर पहुंच रहे हैं।

दूर-दूर से दर्शन करने आ रहे हैं श्रद्धालु
शुक्रवार की देर शाम से ये सिसिला शुरू हुआ और अब मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। काफी तादाद में दूर-दूर से महिलाएं भी आ रही हैं और भगवान को चम्मच से दूध पिलाती हुई नज़र आ रही हैं। ग़ौरतलब है कि सोशम मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो में आते रहते हैं। पहले भी कई बार इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चमत्कार है, दूर-दूर से लोग आकर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: क्लास रूम में छात्रा के सामने अश्लील काम कर रहा था शिक्षक, लोगों ने कर दी धुनाई












Click it and Unblock the Notifications