गया: शादी से लौट रहे बारातियों से भरी गाड़ी के साथ हादसा, तीन की मौत से खुशियों के बीच मातम

गया। बिहार के गया जिले में कैंटेनर और बराती से भरी स्कॉर्पियो के आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आमस (गया) थाना क्षेत्र के महापुर के पास एनएच दो पर यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिला के मखदुमपुर के खरौना से बारात औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के बुधुआ बिगहा गांव के लिए उत्साह पूर्वक बारात प्रस्थान की थी, जो वहां से वापस खरौना लौटने के दौरान महापुर के पास एक कंटेनर गाड़ी से स्कॉर्पियो सामने से टकरा गई।

gaya road accident three people died and two injured

इस दौरान तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी भयावह थी की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं दो मृतक जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुरडीह गांव निवासी डोमन यादव के पुत्र तुशांत कुमार व खरौना गांव निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र संत सिंह है।

जबकि तीसरा मृतक नालंदा जिला इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोबिल गांव निवासी मोती सिंह के पुत्र राजकिशोर सिंह है। जबकि घायलों में नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोविल गांव निवासी रामशीष सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह एवं जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सतेंद्र सिंह के पुत्र संतोष कुमार शामिल है।

जिन्हें आमस थाना के पुलिस ने इलाज के लिए आमस समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। वहीं मृतकों के शव को आमस थाना के पुलिस अपने कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है।

आमस थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महापुर के पास एनएच दो पर एक कंटेनर (जी जे 02 जेड जेड 7173) और बराती भरी स्कार्पियो (बी आर 02 पी बी 5343) आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

दो युवकों की हत्या
वहीं औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के इमामगंज चक गांव के दो युवकों की हत्या कर दी गई। रफीगंज थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिला। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय विनोद यादव और 20 वर्षीय विपिन कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतकों के परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है।

घरवालों ने बताया कि मुन्ना यादव शादीशुदा था और वह खेती से परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी सुमित्रा देवी के अलावा चार वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी, तीन वर्षीय मुस्कान और नौ माह की फुल कुमारी है। वहीं मृतक विपिन की शादी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+