Gaya News: आर्थिक रूप में सशक्त हो पाएंगे युवा, मिली 18 करोड़ से ज़्यादा दी गई धनराशि, जानिए मामला
Gaya News Today: गया जिले में ग्रामीण विकास विभाग की तरफ़ से वित्तीय समावेशन के मद्देनज़र सरहानीय कदम उठाया गया है। इस कार्यक्रम के ज़रिए जिले के ग्राम संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जरूरी धनराशि दी गई है।
कार्यक्रम की विशेषताओं की बात करें तो जीविकोपार्जन संवर्धन योजना के तहत ग्राम संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को 18 करोड़ 24 लाख 49 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। यह राशि इन समूहों को अपने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करेगी।

सतत् जीविकोपार्जन योजना योजना के तहत 835 लाभार्थियों को 3 करोड़ 39 लाख 54 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस राशि के ज़रिए लाभार्थी को अपने बिज़नेस को बढ़ा पाएंगे। वहीं सामुदायिक निवेश निधि (CIF) के तहत 205 ग्राम संगठनों को 5 करोड़ 42 लाख 10 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि प्रदान की गई है। यह निधि ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को करने में मदद करेगी।
नकद शाख ऋण (CCL) के तहत 2028 स्वयं सहायता समूहों को 12 करोड़ 82 लाख 39 हजार रुपये का नकद शाख ऋण प्रदान किया गया है। यह ऋण समूहों को अपनी आमदनी बढ़ाने में मदद करेगा। इस कार्यक्रम का मकसद गया जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम के ज़रिए लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो पाएंगे। वहीं समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों का उत्थान हो सकेगा। इससे लोग आर्थिक तौर आत्मनिर्भर बना पाएंगे। इसके साथ नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और बेरोजगारी दर कम कम होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भी यह कार्यक्रम अहम किरदार निभाएगा। समाज के लोगों को सर्वांगीण विकास देख पाएंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि गया जिले में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया गया यह कार्यक्रम आर्थिक समावेशन की तरफ में एक सराहनीय पहल है।












Click it and Unblock the Notifications