Gaya News: पितृपक्ष मेला में तीर्थ यात्रियों के लिए ख़ास इंतज़ाम, हो रहा टेंट सिटी का निर्माण, जानिए ख़ासियत

Gaya Pitrupaksh Mela 2024: दुनिया के सबसे मशहूर मेले की सूचि में गया के पितृपक्ष मेला का भी नाम शुमार किया जाता है। देश विदेश से लाखों की तादाद में तीर्थ यात्री यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान तीर्थ यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसलिए आवासन की सुविधा के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इस पहल की लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

गांधी मैदान गया में 2500 क्षमता वाले टेंट सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है, ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने खुद गांधी मैदान पहुंच कर निर्माण किये जा रहे टेंट सिटी के ले-आउट, नक्सा, डायग्राम, डी- मार्किंग को देखा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि टेंट सिटी पूरी तरह हवादार बनाये।

Gaya News Special arrangements for pilgrims Pitru Paksha Fair high facility tent city constructed

टेंटे सिटी बनाने के दौरान जमीन में कम से कम 4 इंच का वुडेन फ्रेम करवाये। ताकि टेंट सिटी में किसी भी यात्री को जमीन का पानी नहीं लगे। टेंट सिटी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। टेंट सिटी में एलईडी स्क्रीन लगाए जा रहे हैं, जिससे सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

टेंट सिटी में 24 घंटे पावर बैकअप, 8 घंटे के पालियों में सिक्योरिटी गार्ड की प्रतिनियुक्ति, पर्याप्त सफाई व्यवस्था, पेयजल हेतु आर ओ वाटर, पर्याप्त डस्टबिन, यात्रियों की सुविधा हेतु पर्याप्त स्थानों पर साइनेज लगवाए जा रहे हैं। टेंट सिटी में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, वीआईपी लॉन्ज, टॉयलेट, रिसेप्शन एरिया, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, सेल्फी प्वाइंट तथा ड्रोन के माध्यम से सिक्योरिटी संधारित किया जाएगा।

इन सभी के अलावा और भी विभिन्न व्यवस्थाएं अच्छे एवं सुसज्जित तरीके से रखी जाएगी। जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने कहा कि टेंट सिटी पूरी तरह निशुल्क आवासन स्थल है। यात्रियों की सुविधा हेतु निशुल्क आवासन हेतु बिहार सरकार तथा पर्यटन विभाग द्वारा टेंट सिटी बनवाया जा रहा है।

डीएम ने संबंधित अभियंता को निर्देश दिया कि विभिन्न तीर्थयात्री तर्पण करने जाने के दौरान अपने सामान को आवासन स्थल पर ही छोड़ देते हैं, जिसके कारण उनकी सामानों का चोरी ना हो इसके लिए विशेष व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी में सेफ्टी काउंटर लॉकर के साथ बनाए तथा टोकन सिस्टम के माध्यम से यात्रियों का सामान सिक्योर रखें।

टेंट सिटी के पास में आई हेल्प यू (may i help you) काउंटर बनाए तथा वहां रहने वाले यात्रियों से जानकारी लेते हुए रजिस्टर मेंटेन करें, ताकि पता चल सके कि कौन से यात्री कितने दिनों तक टेंट सिटी में ठहरे हैं। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिया कि गांधी मैदान में पोल पर लगे तार को गार्ड वायर से बंच करवाए ताकि कहीं कोई बिजली की घटना नहीं हो सके।

नगर निगम के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गांधी मैदान के झाड़ियों को साफ करवाये साथ ही पहुच पथ को ठीक करवाये। गांधी मैदान में फॉगिंग की भी व्यवस्था करवायें। गांधी मैदान के अंदर वाली सभी पोल लाइट एव हाई मास्टर लाइट को दुरुस्त करवायें। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, निगम के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+