Gaya News: दाखिल खारिज में अनियमितता और लापरवाही, DM ने राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित
Gaya DM News: बिहार में विभिन्न सरकारी विभागों की कार्यशैली और कर्मचारियों के रवय्ये पर सवाल उठते रहे हैं। वहीं व्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ अधिकारी ईमानदारी से काम करते हैं, सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होती है।
बिहार के गया जिले में शनिवार 29 जून को नगर अंचल अंतर्गत केशरू धरमपुर क्षेत्र के दाखिल खारिज में अनियमितता और लापरवाही पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने सख्त क़दम उठाते हुए राजस्व कर्मचारी रौशन कुमार को निलंबित कर दिया है।

ज़िला पदाधिकारी को आवेदन मिला था कि मौजा केशरू, हल्का केशरू धरमपुर में खाता प्लॉट एव रकवा दर्ज है। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकार अभिलेख (ऑनलाइन) में भी समान विवरण दर्ज है। उक्त मामले को लेकर जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व द्वारा जांच करवाया गया।
दस्तावेजों के जांच के बाद पता चला कि राजस्व कर्मचारी और तत्कालीन अंचल अधिकारी के द्वारा खेसरावार रकवा की अगर जानकारी हासिल की जाती तो रकवा स्पष्ट हो सकता था, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि अधिकार अभिलेख (ऑनलाइन) में दर्ज खेसरा का रकवा भी दिए गए खतियान की प्रति से मिलान करने की कोशिश नहीं की गई।
रकवा स्पष्ट नहीं होना रिपोर्ट कर दिया गया। राजस्व कर्मचारी के द्वारा खेसरा सत्यापन के लिए मापी का भी विकल्प दिया गया था, लेकिन तत्कालीन राजस्व अधिकारी द्वारा उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। उपलब्ध राजस्व अधिकार अभिलेख (ऑनलाइन), नया सर्वे खतियान की अभिप्रमाणित प्रति जांचने से मामला सामफ हुआ।
दाखिल खारिज में राजस्व कर्मचारी और तत्कालीन राजस्व अधिकारी के द्वारा जान-बुझकर लापरवाही की गई। अभिलेख के अवलोकन से पता चला कि इस मामले में आवेदक को न तो कोई नोटिस किया गया और न ही सुनवाई की गई।
राजस्व अधिकारी के द्वारा नोटिस निर्गत कर सुनवाई की गई होती तो यह संभव था कि प्रतिवादी उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट कर पाते। उक्त के आलोक में आज डीएम गया ने राजस्व कर्मचारी नगर श्री रौशन कुमार के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित किया है।












Click it and Unblock the Notifications