Gaya News: ज़िला अभिलेखागार का DM ने किया औचक निरीक्षण, मिली ये ख़ामियां, 3 पर हुई कार्रवाई
Gaya DM IAS Thiyagarajan News: गया ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम अपने काम करने के अंदाज़ से जिलेवासियों के चहेते बने हुए हैं। आए दिन वह अपने कामों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। बुधवार (30 अक्टूबर 24) को भी गया ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम का अलग अंदाज़ देखने को मिला। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।
डीएम गया डॉ. त्यागराजन एसएम को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ज़िला अभिलेखागार में व्यवस्थित रूप से आवेदनों को संधारित नहीं किया जा रहा है। इस वजह से आमजनों को काफी दिक्कत का सामान करना पड़ रहा है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और बुधवार को अचान ज़िला अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया गया।

आपको बता दें कि बिहार के सभी ज़िलो में भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है। इस वजह से लोगों को अभिलेखागार से कागजातों की नकल कॉपी और अन्य जानकारी की ज़रूरत पड़ती है। शिकायत के आलोक में डीएम अपने दफ्तर से निकलकर पैदल ही ज़िला अभिलेखागार कार्यालय पहुंच गए।
डीएम निरीक्षण के दौरान जैसे ही ज़िला अभिलेखागार पहुंचे कुछ प्राइवेट व्यक्ति अपने मोबाइल के साथ अभिलेखो को देखते हुए पाए गए। उनके मोबाइल की जांच करने पर अनेको अभिलेखों के फोटो देखे गए। साथ ही अभिलेख के देखने और भेजने के एवज में पैसा लेने का भी साक्ष पाए गए हैं।
इनमे बेला निवासी आलोक कुमार, चांद चौरा निवासी जितेंद्र कुमार और रसलपुर मानपुर निवासी राजेश कुमार पाए गए। इन तीनो का मोबाइल को जब्त करते हुए, तीनों आरोपितों को अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया।
डीएम ने ज़िला अभिलेखागार पदाधिकारी से जानकारी ली कि अभिलेख संधारित करने की प्रक्रिया क्या है, आवेदन कैसे प्राप्त करते हैं, उनका निष्पादन की क्या प्रगति है। प्रतिदिन कितने आवेदनों को निष्पादित किया जाता है। रजिस्टर में संधारित इत्यादि की जानकारी भी हासिल की।
डीएम गया को बताया गया कि 8 से 10 हजार आवेदन पिछले जुलाई अगस्त से अब तक प्राप्त हुए हैं, प्रतिदिन 400 से 500 आवेदनों को निष्पादित किये जा रहे हैं। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि अगले 20 दिनों के अंदर आवेदनों को निष्पादित करें।
कागजातों को और व्यवस्थित रूप से संधारित करें। जिनका आवेदन पहले आया है उनका पहले निष्पादित करे। 1st come 1st out के तहत निष्पादित करे। डीएम ने अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया है कि आज के मामले को पूरी गंभीरता एव गहन से जांच करते हुए कार्रवाई रिपोर्ट दें।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार को निर्देश दिया कि ज़िला अभिलेखागार कार्यालय काफी पुराना भवन है। नए भवन निर्माण के लिये जगह चिन्हित करते हुए प्रस्ताव तैयार करे। इसके पश्चात अभिलेखों को किये जा रहे digitalization के कार्यो को देखें और तेजी से कार्य पूर्ण करवाने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications