गयाः कमरे में सो रहे परिवार के 4 सदस्यों की मौत, जला रखी थी अंगीठी
गया। बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मोहरा प्रखंड के मालती गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह के वक्त हुई इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी की मौत अंगीठी से निकले जहरीले धुएं से दम घुटने से मौत हुई है। घर के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात को मां अपने तीन बच्चों के साथ एक ही कमरे में सो रही थी। ठंड के कारण अंगीठी जलाकर कमरे में रख दिया था। इस दौरान रात में सभी सो गए।

वहीं अंगीठी से निकला जहरीला धुंआ बंद कमरे में फैल गया। शुक्रवार को जब सुबह के वक्त काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और घर से धुंआ निकलते हुए लोगों ने देखा तो पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़। कमरे में जब लोग दाखिल हुए तो देखा कि तीनों बच्चे और मां अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। इसके बाद स्थानीय डॉक्टर ने जब जांच किया तो सभी को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों में 35 वर्षीय मां विभा देवी, 10 वर्षीय सिमरन कुमारी, 8 वर्षीय आर्यन कुमार और 4 वर्षीय अंकिता कुमारी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक विभा देवी के पति पवन ठाकुर दिल्ली में रहकर काम करता है और उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर में रहती थी।












Click it and Unblock the Notifications