Lok Sabha Chunav 2024: राजद नेता बताया, क्या है इस बार का समीकरण, CM नीतीश से PM मोदी तक को घेरा

Gaya Lok Sabha Seat Ground Report: लोकसभा चुनाव का माहौल जानने वन इंडिया हिंदी की टीम बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार गया सीट पर पहुंची। जनता और स्थानीय नेताओं से विभिन्न मुददों पर बात की, उन्होंने बताया कि किन मुद्दो पर चुनाव होगा और इस बार के समीकरण क्या हैं?

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान वन इंडिया हिंदी से राजद नेता कंचन यादव ने ख़ास बातचीत की, उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए गया से एनडीए प्रत्याशी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर ज़ुबानी हमला बोला। वहीं सीएम नीतीश कुमार से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक को घेरा।

Gaya Lok Sabha Seat RJD Kumar Sarvjeet Supoorter targeted PM Modi CM Nitish And Jitan Manjhi News

कंचन यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी गया सीट तो बचा नहीं पाएंगे और चार सौ पार का नारा दे रहे हैं। राजद नेता से जब सवाल किया गया कि इस बार ये दावा किया जा रहा है कि बिहार में सियासी समीकरण बदला है, सीएम नीतीश और पीएम मोदी की वजह से एनडीए में जीतन मांझी को सियासी फायदा मिलने की उम्मीद है।

Recommended Video

    जीतन मांझी गया सीट तो जीत नहीं पाएंगे, 400 पार का नारा दे रहे- कंचन यादव

    इस सवाल के जवाब में राजद नेता कंचन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने केंद्र में रहते हुए लोकतंत्र को शर्मसार किया है। तानाशाही रवैये से देश की जनता परेशान हो चुकी है, इस बार जनता ने केंद्र की गद्दी से उन्हें उखाड़ फ़ेंकने का मन बना लिया है। इसलिए ED, CBI का सहारा लेकर विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है।

    एनडीए में शामिल नीतीश कुमार ने भी पलटी मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। कोई नेता इतना पलटी नहीं मारा होगा जितना सीएम नीतीश कुमार ने मारी है। इन दोनों (मोदी और नीतीश) की वजह से मांझी को मज़बूती कुछ भी नहीं मिली है।

    सीएम नीतीश कुमार इतने ही जनप्रिय नेता थे, तो वह जनता के मताधिकार से क्यों नहीं सीएम की कुर्सी पर बैठने की हिम्मत दिखाई। अगर सीएम नीतीश कुमार इतने लोकप्रिय हैं तो, चुनावी दंगल में उतरें और जनता के वोटों से जीत दर्ज कर दिखाएं।

    सीएम नीतीश कुमार के चुनावी दंगल में उतरने के साथ ही पता चल जाएगा कि इस बार जनता में उनके खिलाफ़ कितना रोष है। जीतन राम मांझी को इससे पहले भी 3 बार गया से सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं, हार का सामना ही करना पड़ा और इस बार ही जनता उन्हें नकारने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+