गयाः पति ने पत्नी के साथ बैठकर पी शराब फिर झगड़ा होने पर मार डाला
गया। बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटवाटोली इलाके के बीएन सहाय लेन में नशे में धुत्त एक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी दोनों शराब पीकर लड़ते-झगड़ते थे। मंगलवार को भी शराब का सेवन करने के बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। आस-पड़ोस के लोगों ने सुना तो उन्हें लगा कि हर रोज की तरह झगड़ा हो रहा है। दोनों आपस में खूब लड़ाई की और अचानक पत्नी के चीखने की आवाज बंद हो गई।

इसके बाद जब लोगों को आशंका हुई तो वो उनके घर पर पहुंचे। फिर वहां का मंजर देख लोग हैरान रह गए। कमरे में प्लेट में अंडा करी और चावल के सामने महिला की लाश पड़ी थी। लोगों ने तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई।
हत्यारोपित मोंछू पासवान और मृतक महिला फुलवा देवी ने दो शादियां की थीं। फिलहाल दोनों गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटवाटोली में रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी अक्सर शराब पीकर झगड़ा करते थे। हैंडलूम व्यवसाय में कमाकर जो कुछ भी लाते थे। शराब में उड़ा देते थे। मंगलवार को खाने के दौरान दोनों की लड़ाई शुरू हुई। बात ऐसी बढ़ी कि मोंछू पासवान ने फुलवा देवी को गला दबाकर मार डाला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची। फिर जैसे ही पुलिस घर के अंदर घुसी सामने का नजारा देखकर दंग रह गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारोपित पति मोंछू फरार हो गया। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक के किसी भी परिजन की तरफ से कोई अभी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications