गयाः डॉन सुशील श्रीवास्तव को मारने वाले शूटर की मिली सिर कटी लाश, पर्चे पर लिखा- सबका यही हाल होगा

गया। बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बोरे में बंद एक सिर कटी लाश बरामद की गई है। बोरे में बरामद किया गया शव शूटर राज सिंह का बताया जा रहा है। राज सिंह ने ही हजारीबाग में गैंगेस्टर सुशील श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। वहीं पुलिस ने मौके से कपड़ों से भरा हुआ एक बैग बरामद किया है।

gaya don satish shrivastava murder case shooter dead body found in sack

बता दें कि दो जून 2015 को गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव को दिन दहाड़े हजारीबाग कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आधा दर्जन शूटर शामिल थे और हत्या की जिम्मेदारी फिल्मी स्टाइल में पर्चा फेंककर पांडेय गिरोह के विकास पांडेय ने लिया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की गोरखपुर से शूटर आने की सूचना मिली थी । उस घटना के बाद श्रीवास्तव गिरोह के लोगों ने इसका बदला लेने की कसम ली थी।

घटना के पांच साल बाद अब बिहार के गया मिले एक शव के तार फिर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड से जुड़े होने का अंदेशा है। संभावना जताई जा रहा है कि मृतक यूपी के गोरखपुर का है। वहीं सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड को अंजाम देने वाले लोग भी गोरखपुर के थे। इनमें गोरखपुर (यूपी) के दो शूटर शामिल थे।

घटना में प्रयुक्त एके-47 को एक कुख्यात अपराधी ने उपलब्ध कराया था। वहीं गोरखपुर के ही को 30 लाख सुपारी के तौर पर दिए गए थे। इसके अलावा रामगढ़ के पतरातू निवासी तीन लोग इसमें शामिल थे। श्रीवास्तव गिरोह का सरगना सुशील श्रीवास्तव को 2 जून 2015 को दस बजे दिन में हजारीबाग कोर्ट परिसर में हीं एके 47 से गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसमें सुशील के साथ दो अन्य लोग भी मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+