Gas leak Case Hajipur Update News: कैसे हुआ दर्दनाक हादसा, चश्मदीद ने सुनाया आंखों देखा हाल

Hajipur Gas Leak Case Update: बिहार के हाजीपुर में शनिवार की देर रात गैस लीक होने की वजह से 1 मज़दूर की मौत हो गई। 40 लोग बीमार और 13 मज़दूर ज़ख्मी बताए जा रहे हैं। आइसक्रीम फ़ैक्ट्री में काम कर रहे मज़दूरों ने बताया कि वह काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक से अमोनिया गैस रिसाव हुआ।

अमोनिया गैस रिसाव की वजह से टैंक फट गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ज़िला के वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद औद्योगिक क्षेत्र (पासवान चौक से लेकर सदर अस्पताल) तक के रास्ते को क्लियर करवाया गया।

gas-leak-case-hajipur-update

हादसे में घायल हुए मज़दूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रिसाव पर काबू पाया। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के राज रिफ्रेश डेयरी फैक्टरी में काम कर रहे मज़दूरों की मानें तो काम करने के दौरान अचानक से हादसा हो गया।

गैस रिसाव होने की वजह से अफरा तफरी का माहौल बन गया। टैंक फटने से मनेर निवासी 50 वर्षीय दीनानाथ सिंह की मौत हो गई। वहीं 40 लोग बीमार भी पड़ गए(आइसक्रीम फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों के अलावा भी कुछ बाहरी मजदूर बीमार पड़े हैं)। सिविल सर्जन सदर अस्पताल के नेतृत्व में बीमार मज़दूरों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 10 मज़दूर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।

स्थानीय लोगों की मानें तो सभी बीमारों की हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने कहा गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने रिसाव प्रभावित क्षेत्रों मे पानी का छिड़काव भी किया।

गैस रिसाव कांड मामले में जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने बताया कि हालात पर काबू पा लिया गया है। किसी भी इंसान को सांस लेने में तकलीफ या कोई और परेशानी हो हो रही है तो वह सदर अस्पताल में जाकर इलाज करवा सकते हैं। घबराने और पैनिक होने की ज़रूत नहीं है। हादसे पर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।

DM यशपाल मीणा ने बताया कि अमोनिया गैस के रिसाव की वजह से कैजुअल्टी की खबर मिली है। गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगातार पानी की छिड़काव कर रही है। पटना से एहतियात के तौर पर क्यूआरटी भी बुलाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+