नाबालिग लड़की से 6 महीने तक गैंगरेप, अब पंचायत ने लगाई अस्मत की कीमत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले छह माह से लगाता उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे रहे है। बता दें कि लड़की के गर्भवती होने के बाद मामला पंचायत में गया तो पंचों ने लड़की की अस्मत का सौदा कर दिया। पंचों ने लड़की की अस्मत की कीमत 40 हजार रुपए लगाई। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

gangrape for minor girl from 6 months in muzaffarpur

मामला मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को गांव के ही दो लड़के ने जबरदस्ती खेत में पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने अपनी बदनामी के डर से इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं दी। जिसके बाद दोनों के हौसले और बुलंद होते चले गए फिर 4 लोगों ने मिलकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और तो और बार बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल भी करते रहे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
छह माह की गर्भवती होने के बाद जब लड़की की मां ने पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामला गांव की पंचायत में पहुंचा। पंचायत में लड़की के साथ हुई हैवानियत की कीमत 40 हजार रुपए लगाई गई। लेकिन पीड़िता के पिता तैयार नहीं हुए जिसके बाद पंचों ने पंचायत छोड़कर जाने का फैसला किया।

एक लाख में हुई बात तय
पंचों ने दोनो पक्षों से बात कर पीड़ित के पिता को एक लाख रुपए देने की बात कही। जिसके बाद दोनो पक्षों में समझौता भी हो गया और एक आरोपी ने अकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाकी तीनों आरोपी पैसा देने में आनाकानी करने लगे। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को गांव के ही चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता के पिता का कहना था कि मामला उजागर होने के बाद अब उनकी लड़की से कौन शादी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+