बिहार में खेला बाकी है, तेजस्वी आवास पर राजद विधायकों ने गुज़ारी रात, सोमवार का इंतज़ार

बिहार समाचार: बिहार में सोमवार (12 फरवरी) को फ्लोर टेस्ट होने वाला है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने विधायकों पर नज़र बनाये रखा है। इसी क्रम में राजद विधायकों ने शनिवार की रात तेजस्वी यादव के आवास पर गुज़ारी। तो दूसरी तरफ़ भाजपा ने अपने विधायकों को बोध गया में एकजुट रहने का मंत्र दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायकों को मंत्री श्रवण कुमार के घर पर लंच के बहान इकट्ठा किया। खबर है कि लंच पार्टी में जदयू के पांच विधायक नहीं पहुंचे। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में अटकलों का बाज़ार गर्म हो चुका है। संभावनाओं की सियासत पर चर्चा तेज़ हो चुकी है।

Game is still to be played in Bihar, RJD MLAs spent the night at Tejashwi yadav residence

तेजस्वी आवास पर राजद विधायकों के रात गुज़ारने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। राजद के सभी विधायक तेजस्वी यादव के आवास (5 देश रत्न मार्ग) पर ठहरे हुए हैं। सोमवार तक सभी वहीं रहने का निर्देश दिया गया है।

तेजस्वी आवास से सीधे सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा जाएंगे। राजद विधायकों को पहले 'तेजस्वी भोज' में बुलाया गया। इसके बाद उनके ज़रूरी सामान मंगवाए गए। रात में सभी विधायकों ने साथ में डिनर किया। सुबह में विधायकों को चाय, नाश्ता दिया गया। अब उनके खाने का इंतज़ाम किया जा रहा है।

विधायकों की तादाद ज़्यादा होने की वजह से सौ से ज़्यादा खाट का इंतज़ाम भी किया गया। महागठबंधन के विधायक अभी तेजस्वी यादव के आवास पर पिकनिक का लुत्फ़ उठा रहे हैं। एक तरफ राजद विधायक पार्टी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ़ जदयू ने व्हिप जारी कर दिया है।

एनडीए की नई सरकार को बहुमत साबित करने में कोई परेशानी नहीं हो इसलिए जदयू ने व्हिप जारी कर दिया है। जदयू कोटे से मंत्री बने श्रवण कुमार ने कहा जो विधायक व्हिप का उल्लंघन करेंगे, उनकी सदस्यता चली जाएगी। आपको बता दें कि श्रवण कुमार ने ही लंच पार्टी दी थी, जिसमें पांच विधायकों के नहीं पहुंचने के बाद से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+