Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कैंसर से थे पीड़ित

Sushil Kumar Modi Passed Away: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गए। सुशील मोदी बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में थे। वो कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते सोमवार रात उनका 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हाल ही में खुद सुशील कुमार मोदी ने अपने कैंसर की खबर सार्वजनिक की थी।

कैंसर होने के बाद सुशील कुमार मोदी का इलाज चल रहा था, वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से बिहार में शोक की लहर है। सुशील कुमार मोदी पिछले 7 महीने से कैंसर से जूझ रहे थे।

Sushil Kumar Modi

बिहार में शोक की लहर

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट करके सुशील मोदी के निधन की जानकारी साझा की है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा-'बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।'

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने X पर लिखा, "बिहार और भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मेरे स्नेहिल बड़े भाई सुशील मोदी का निधन बहुत ही दु:खद है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और भाजपा के विस्तार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। उनका असमय निधन से मैं बहुत मर्माहत हूं। यह उनके जाने का समय नहीं था। मेरी बहुत विनम्र श्रद्धांजलि!"

खुद किया था कैंसर का खुलासा

बिहार की राजनीति में उनका बड़ा कद था। वो छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आए थे। मालूम हो कि इससे पहले 3 अप्रैल को एक ट्वीट करते हुए खुद सुशील कुमार मोदी ने बताया था कि वो पिछले 6 महीने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने पीएम मोदी से भी साझा की है।

3 अप्रैल को पोस्ट के जरिए दी थी खबर

अपने 3 अप्रैल के एक्स पोस्ट में भाजपा नेता सुशील मोदी ने अपनी बीमारी की जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि, "पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।"

बिहार में भाजपा का बड़ा चेहरे थे सुशील मोदी

सुशील मोदी बिहार की राजनीति और भाजपा का बड़ा चेहरा थे। उन्होंने साल 2005 से 2013 तक बिहार सरकार में लगातार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। उसके बाद जब नीतीश कुमार ने एक बार फिर एनडीए में वापसी की तो वो दोबारा डिप्टी सीएम बने।

सुशील मोदी अपने करीब 33 साल के सार्वजनिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधान सभा सहित सभी चार सदनों के सदस्य रह चुके थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+