पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने मुंबई पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- पुलिस अंडरवर्ल्ड के इशारे पर काम कर रही है

पटना। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिहं राजपूत की मौत का मामला अब राजनीतिक भी होता जा रहा है। उनके चाहने वाले इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी सामने आ गए हैं। जीतनराम मांझी ने कहा कि सरकार सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच दिल्ली में एम्स के डॉक्टरों से करवाए। ऐसा करने से रिपोर्ट के सच से पर्दा खुद उठ जाएगा। इसके अलावा पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र पुलिस अंडरवर्ल्ड के इशारे पर काम कर रही है।

former cm jitanram manjhi statement on sushant singh rajput suicide case

बता दें कि सुशांत के पिता ने अपने बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में रिया और उनके परिजनों सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा उन्होंने रिया पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है। अब इस मामले में बिहार पुलिस भी जांच कर रही है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थिति अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती, संजना संघी, महेश भट्ट, अपूर्व मेहता, संजय लीला भंसाली, राजीव मसंद, रोहिनी अय्यर, मुकेश छाबड़ा, आदित्य चोपड़ा, रूमी जाफरी सहित 40 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, बिहार पुलिस को दिए बयान में सुशांत के कुक नीरज ने बताया, 'सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में रिया चक्रवर्ती के साथ यूरोप के टूर पर गए थे और वहां से दिवाली के आसपास वापस आए। सुशांत जब ट्रिप पर जा रहे थे तो पूरी तरह ठीक थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उसके बाद लगातार उनकी तबीयत खराब रहने लगी।'

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+