लोक गायिका शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती, पति के निधन के बाद से है हालात खराब!

Folk Singer Sharda Sinha News: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। शारदा सिन्हा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब थी। शारदा सिन्हा की उम्र 72 साल है।

शारदा सिन्हा पति ब्रज किशोर का हाल ही में निधन हो गया था। ब्रज किशोर की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। वह 80 वर्ष के थे। इसी साल शारदा और उनके पति ने अपनी 54वीं शादी की सालगिरह मनाई थी। बताया जा रहा है कि पति के निधन के बाद से ही शारदा सिन्हा की हालत खराब है।

Folk Singer Sharda Sinha News

शारदा सिन्हा के बेटे ने मां की तबीयत को लेकर क्या कहा?

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने बताया कि उनकी मां का इलाज डॉ. राजा प्रमाणिक की स्पेशल केयर यूनिट में चल रहा है। अंशुमान ने कहा है कि उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था और उन्हें आईसीयू से बाहर निकाला गया था, लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें फिर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक 26 अक्टूबर की सुबह शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि शारदा पिछले एक सप्ताह से ठीक से खा-पी नहीं पा रही थीं, जिसके लिए उनका दिल्ली के एम्स में इलाज भी चल रहा था।

जानिए शारदा सिन्हा के बारे में?

शारदा ने मैथिली, मगही और भोजपुरी भाषाओं में गीत गाए हैं। उनके गीत न केवल बिहार में बल्कि राज्य के बाहर भी छठ पर्व में सुने जाते हैं। लोक भाषाओं के अलावा शारदा सिन्हा ने हिंदी फिल्मों में भी गाया है।

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल जिले के हुलास गांव में हुआ था। 1970 में उनकी शादी बेगूसराय निवासी बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारी ब्रज किशोर सिंह से हुई थी। किशोर का इसी साल 22 सितंबर को 80 साल की उम्र में ब्रेन हेमरेज के बाद निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+