Bihar News: पटना में पहली बार युवा अधिवक्ताओं और न्यायमूर्ति के बीच ‘संवाद’ आयोजित, जानिए मकसद

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में पहली बार युवा अधिवक्ताओं औऱ न्यायमूर्ति के बीच 'संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए 'लेट्स इंस्पायर बिहार' के संरक्षक आईपीएस अधिकारी विकास वैभव और बेगूसराय जिला के रहने वाले पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

बिहार के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका और युवा अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन इस 'संवाद' का मुख्य विषय था। इसी के मद्देनज़र एक्सपर्ट्स के साथ प्रदेश के भविष्य को आकार देने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

first time in Patna Sanwad programme organized between young advocates and justice Bihar News

संवाद के दौरान, प्रतिभागियों ने बिहार में विधिक ढांचे को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की, न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के बीच सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया ताकि राज्य द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने कहा कि यह संवाद अभियान के लिए ऐतिहासिक है। हमारे उस संकल्प का प्रतीक है, जो बिहार में परिवर्तन और प्रगति की प्रेरणा देने वाले वातावरण को निर्मित करने पर आधारित है। जो हमारे गौरवशाली इतिहास और धरोहरों के मजबूत स्तम्भों पर टिका है।

इस अभियान के ज़रिए से समाज में विभिन्न प्रकार के हो रहे सकारात्मक योगदान, विशेषकर राज्य भर में अधिवक्ता अध्याय के माध्यम से वंचित व्यक्तियों को न्याय सुनिश्चित कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया।

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद ने युवा अधिवक्ताओं को उनकी महत्वपूर्ण सामजिक जिम्मेदारी की याद दिलाई कि वे एक न्यायसंगत और समतामूलक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से समाज के हाशिए पर पड़े और वंचित वर्गों के लिए काम करने का आह्वान किया।

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मृदुला मिश्रा ने कहा कि बिहार में व्याप्त जातिवाद राज्य प्रगति में बाधा डाल रहा है। उन्होंने 'लेट्स इंस्पायर बिहार' की समाज में सकारात्मक योगदान के लिए प्रशंसा की और शिक्षा, समानता और उद्यमशीलता के संगठनात्मक सिद्धांतों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय कुमार ने राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं द्वारा निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका पर जोर दिया और कहा कि बिहार के उज्जवल भविष्य के निर्माण में भी उनकी भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है।
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ताओं के पास समाज में परिवर्तन के उत्प्रेरक बनने की अपार क्षमता है।

'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान के माध्यम से बिहार के लोगों के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने की दिशा में किए जा रहे विकास वैभव के प्रयासों की भी सराहना की। बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष रामाकांत शर्मा ने कहा कि 'लेट्स इंस्पायर बिहार' के पास समाज की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है।

विकास वैभव द्वारा किए जा रहे नेक प्रयासों की प्रशंसा की। एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने विषय पर बोलते हुए कहा कि समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। दिल्ली स्थित एम्बिशन लॉ इंस्टिट्यूट के निदेशक आलोक रंजन ने कहा कि अधिवक्ता न्याय के स्तंभ हैं। बेहतर समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में सशक्त बनाने, न्याय, समानता और विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों के समर्थन पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम का समापन एक आह्वान के साथ हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं से सामजिक सेवा एवं नीतिगत प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया गया, जिससे यह धारणा प्रबल हुई कि विधिक सेवा बिहार में परिवर्तनकारी बदलाव की कुंजी रखता है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद, इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रुप में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय कुमार, न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद, न्यायमूर्ति मृदुला मिश्रा मौजूद रहे। उनके सामूहिक अनुभव ने बिहार में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में विधिक सेवा के महत्व पर अमूल्य दृष्टिकोण प्रदान किया गया।

संवाद कार्यक्रम में बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष रामाकांत शर्मा, एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा, एम्बिशन लॉ इंस्टिट्यूट के निदेशक आलोक रंजन समेत कई नामची हस्तियों ने शिरकत ही और अपनी बात रखी।

आयोजन को सफल बनाने में मृणाल भारद्वाज, अधिवक्ता रवि रंजन, अधिवक्ता अभिषेक कुमार, माधव रॉय, अभिषेक आनंद, अधिवक्ता सताब्दी सिन्हा, सतीश गांधी, आशीष कुमार, अतुल, चंदन कुमार, गुलशन कुमार के अलावा अन्य अधिवक्ताओं की कोशिश से कार्यक्रम को कामयाब बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+