पटना में बनेगा बिहार का पहला स्मार्ट पार्किंग ज़ोन, इन जगहों को किया गया है चिन्हित
पटना में बढ़ रही आबादी के साथ शहर में गाड़ियां भी बढ़ती जा रही हैं। जिस वजह से शहर में ज़्यादातर लोगों को पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
पटना, 9 अप्रैल 2022। पटना में बढ़ रही आबादी के साथ शहर में गाड़ियां भी बढ़ती जा रही हैं। जिस वजह से शहर में ज़्यादातर लोगों को पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिहार की राजधानी में पटना में बहुत कम ही जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था है। यही वजह है कि गाड़ी सहीं जगह पार्क नहीं करने से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इसी कड़ी में नीतीश सरकार ने राजधानी वासियों को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्लान तैयार किया है। बिहार सरकार पटना में 38 जगहों पर स्मार्ट पार्किंग बनाने का फैसला लिया है।

स्मार्ट पार्किंग में आधुनिक सुविधाएं
पटना में बन रहे स्मार्ट पार्किंग में सीसीटीवी, ऑनलाइन बुकिंग, मोबाइल चार्जिंग और टॉयलेट जैसी कई सुविधाएं मौजूद रहेंगी। पटना में अभी कई जगहों पर पार्किंग चार्ज नहीं देना पड़ता है। लेकिन स्मार्ट पार्किंग बन जाने के बाद पहले के मुक़ाबले में पार्किग टिकट का चार्ज ज़्यादा पड़ेगा। अभी फोर व्हीलर पार्क करने के शुल्क 25 से 30 रुपये है। वहीं स्मार्ट पार्किंग में यह शुल्क बढ़ कर 40 से 50 रुपये तक हो सकता है। इसी तरह पहले टू व्हीलर (मोटर साइकिल) पार्क करने के लिए 5 से 10 रुपये चार्ज देना होता था। अब स्मार्ट पार्किंग में 20 से 25 रुपए टिकट चार्ज देना पड़ सकता है। फिलहाल अभी पार्किंग शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, इस बाबत रायशुमारी जारी है।

इन जगहों पर बनेगा स्मार्ट पार्किंग
1. बीएन कॉलोज, अशोक राजपथ
2. विद्युत भवन के सामने
3. डाकबंगला चौराहा (मारुति शोरूम के नज़दीक)
4. पुल निर्माण निगम कार्यालय के पास
5. पेसू और पीएचईडी दफ्तर के नज़दीक
6. श्रीकृष्णापुरी पार्क के नज़दीक
7. ईको पार्क (2 और 3 नंबर गेट के सामने)
8. पटना वीमेंस कॉलेज से लेकर माउंट कार्मेल स्कूल तक
9. सहदेव महतो मार्ग
10. व्यवहार न्यायालय (हनुमान मंदिर के सामने)
11. काली मंदिर के पास
12. महावीर मंदिर के सामने
13. महाराजा कामेश्वर कॉम्प्लेक्स के सामने
14. मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स
15. हड़ताली मोड़ से बोरिंग रोड चौराहा
16. ट्रांसपोर्ट नगर (ट्रक स्टैंड)
17. बैंक ऑफ बड़ौदा के पास
18. मुन्ना चौक से कुम्हरार टोली तक
19. सेंट्रल स्कूल से राजेंद्रनगर ओवरब्रिज तक

इन जगहों को किया गया है चिन्हित
20. टेम्पो स्टैंड (कंकड़बाग)
21. एसबीआई, (कंकड़बाग)
22. विकलांग भवन, कंकड़बाग
23. सुपर मार्केट के सामने (कंकड़बाग)
24. कदमकुआं मार्केट
25. बिजली ऑफिस के सामने(रोड नंबर-2,कंकड़बाग)
26. मीठापुर बस स्टैंड
27. बोरिंग कैनाल रोड
28. बोरिंड रोड चौराहा
29. सीडीए बिल्डिंग
30. अंजुमन इस्लामिया (पटना मार्केट)
31. राज फर्नीचर के पास
32. श्रीराम अस्पताल के पास
33. वैशाली गोलंबर से दिनकर गोलंबर तक
34. संप हाउस के पास (दिनकर गोलबंर)
35. राजरंग दुकान के पास (बांकीपुर)
36. ज्ञान गंगा (कदमकुआं)
37. शिव स्वीट्स (कदमकुआं रोड)
38. अमित मेडिकल (कदमकुआं रोड)
ये भी पढ़ें : हिजाब विवाद के बाद अब बिहार में लाउडस्पीकर से अज़ान पर रोक की मांग, गरमाई सियासत












Click it and Unblock the Notifications