बिहार: CAA के विरोध में धरने पर बैठे लोगों पर की फायरिंग, ऑटो से आए थे आरोपी

गया। नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ पिछले तीन महीनों गया-पटना राष्ट्रीय उच्च पथ के पास लोगों का धरना लगातार जारी है। बुधवार को धरनास्थल पर कुछ लोगों पर कई राउंड फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग के बाद धरना स्थल पर अफरातफरी मच गई। हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल तो नहीं हुआ पर धरना में बैठे लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Recommended Video

    Bihar में CAA के विरोध में 3 महीने से चल रहे Protest पर बैठे लोगों पर Firing | वनइंडिया हिंदी
    ऑटो में आए थे आरोपी

    ऑटो में आए थे आरोपी

    घटना गया पटना राष्ट्रीय उच्च पथ के चाकंद थाना के बारा गांव के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां 'संविधान बचाओ- देश बचाओ' संघर्ष समति के बैनर तले सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ अनिश्चतकालीन धरना चल रहा है। बुधवार रात ऑटो से आए तीन युवकों ने आकर यहां फायरिंग की। इस फायरिंग में कोई घायल तो नहीं हुआ पर धरना में बैठे लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

    तीनों आरोपी गिरफ्तार

    तीनों आरोपी गिरफ्तार

    धरनास्थल पर जमा भीड़ ने इन तीनों आरोपियों की पिटाई भी की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। फायरिंग की घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। वहीं, घटना की सूचना के बाद स्थानीय चाकंद थाना के साथ ही विधि व्यवस्था डीएसपी और सिटी एसपी मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    क्या कहा पुलिस ने

    क्या कहा पुलिस ने

    सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक खोखा और कई कारतूस बरामद किया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही आरोपियों पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+