Fire In Bus: अचानक लगी बस में आग, खलासी ने कूद कर बचाई अपनी जान, 5 बसें जलकर खाक
Fire In Bus: बस स्टैंड में हुए हादसे की स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को दी। सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। जब तक दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया...
Fire In Bus: बिहार के नालंदा जिले में पिछले 15 दिनों के अंदर गाड़ियों में आग लगने का दो मामला सामने आ चुका है। कुछ दिन पहले नालंदा जिले के दीपननगर थाना क्षेत्र में कार में अचानक आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से चालक की जान बची थी। वहीं बुधवार को नालंदा मुख्यालय बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर स्थित बस स्टैंड में खड़ी बस में आग लगने का ताजा मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह अचानक स्टैंड में खड़ी बस से आग लग गई।
Recommended Video

स्टैंड में खड़ी बस में लगी अचानक आग
स्टैंड में खड़ी बस से अचानक लपटें निकलने लगी थी। वहीं बसे के अंदर सो रहे खलासी ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज़ थी कि देखते ही देखते स्टैंड में खड़ी 5 बसें आग के आगोश में आ गई। धीरे-धीरे आग भयानक होती जा रही ही थी। इसी दौरान दूसरी बसों को घटना स्थल से दूर ले जाया गया। व्कत रहते अगर बसों को दूसरी जगह पर शिफ्ट नहीं किया गया होता तो और भी बसें आग की चपेट में आ जाती।

आग लगने से 5 बसें जलकर खाक
बस स्टैंड में हुए हादसे की स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को दी। सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। जब तक दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया तब तक आग ने अपनी आगोश में पांच बसें को ले लिया था, जो कि जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।

शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टैंड में आग लगने की वजह से दो वीडियो कोच, दो अंबे ट्रांसपोर्ट और एक विंध्यवासिनी नाम की बस जलकर खाक हुई है। इसके अलावा बस स्टैंड में खड़ी चार अन्य बसों में थोड़ा नुकसान हुआ है। चश्मदीदों की मानें तो शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। बस स्टैंड में खड़ी बसों के बीच दूरियां कम थी, इस वजह से एक दूसरे की चपेट में आने से दूसरी बसें भी आग की चपेट में आ गई। कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।

दीपनगर में भी गाड़ी में लगी थी अचानक आग
दीपनगर थाना क्षेत्र (नालंदा) से भी हाल ही में कार में आग लगने का मामला सामने आया था। एक कार में अचानक आग लग गई थी। अचनानक लगी आगे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। वहीं स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कार चालक की जान बचा ली गई थी, लेकिन आग बुझाने में वह लोग कामयाब नहीं हो पाये थे। आग की लपटें तेज़ होने की वजह से लोग आग पर काबू नहीं पा सके और कार को जलता छोड़ लोगों ने इलाके को खाली कर वहां से भाग गए। इस दौरान कार पूरी तरह से जल कर ख़ाक हो गई।

DTO कार्यालय के पास हुआ था हादसा
कार में आग लगने का मामला डीटीओ कार्यालय के पास का था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। कार में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। वहीं कार में आग लगने पर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो कि काफी वायरल हुआ था।
ये भी पढ़ें: 'रात में चल रही थी पूजा, बन रहा था प्रसाद, अचानक गमगीन हुआ माहौल', चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल












Click it and Unblock the Notifications