'रात में चल रही थी पूजा, बन रहा था प्रसाद, अचानक गमगीन हुआ माहौल', चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

Aurangabad cylinder blast में पुलिसकर्मी मोहम्मद मुअज्जम भी घायल हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह लोग गश्ती कर रहे थे तभी गैस रिसाव की सूचना मिली। जिसके बाद गश्ती टीम मौक़े पर पहुंची...

Aurangabad cylinder blast: शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। सभी लोग छठ महापर्व धूमधाम से मना रहे हैं। इसी बीच बिहार के औरंगाबंदा से दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है, जिसमें 30 से ज्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात क़रीब 2:30 बजे साहेबगंज मोहल्ला (नगर थाना क्षेत्र) वार्ड नंबर 24 में हादसा हुआ है। अनिल गोस्वामी के घर में छठ पूजा के दौरान गैस रिसाव हुआ जिसके बाद आग लग गई। हादसे में 10 लोग बुरी तरह ज़ख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर हादसा कैसे हुआ है, प्रशासन की तरफ़ से आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

अनिल गोस्वामी के घर के सदस्य प्रसाद बना रहे थे, इसी क्रम में गैस रिसाव हुआ और आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं मोहल्ले से पुलिस की गश्ती टीम गुज़र रही थी, जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी हुई तो वह लोग मौक़े पर पहुंची। इसी क्रम में गश्ती टीम के एक सदस्य ने सिलेंडर पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की तो ब्लास्ट हो गया। जिसमें पुलिस वाले भी ज़ख्मी हो गए। घर के मालिक अनिल गोस्वाली की मानें तो वह लोग छत पर थे और उनकी पत्नी छठ पूजा के लिए प्रसाद बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव हुआ। जब तक वह नीचे पहुंचे तो आग लग चुकी थी औऱ फिर थोड़ी देर मे ब्लास्ट हो गया।

सिलेंडर ब्लास्ट में पुलिसकर्मी भी हुए ज़ख्मी

सिलेंडर ब्लास्ट में पुलिसकर्मी भी हुए ज़ख्मी

सिलेंडर ब्लास्ट में पुलिसकर्मी मोहम्मद मुअज्जम भी घायल हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह लोग गश्ती कर रहे थे तभी गैस रिसाव की सूचना मिली। जिसके बाद गश्ती टीम मौक़े पर पहुंची और देखा कि सिलेंडर में आग लगी हुई है। पाइप के ज़रिए जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की गई वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में मोहम्मद मुअज्जम समेत 6 पुलिसकर्मी ज़ख्मी हो गए। सभी घायलों का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

30 से ज्यादा लोग घायल, 10 लोग गंभीर ज़ख्मी

30 से ज्यादा लोग घायल, 10 लोग गंभीर ज़ख्मी

सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में 30 से ज्यादा लोग ज़ख्मी बताए जा रहे हैं। इसमें 10 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, हालत नाजुक होने की वजह से चिकित्सकों गंभीर ज़ख्मी 10 मरीज़ों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह ने कहा कि मोहल्ले के लोगों ने आग लगने की सूचना दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और आगे बुझाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ है। वहीं मालिक मकान अनिल गोस्वामी सिलेंडर फटने से हादसा होने की बात कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Village: हिंदुस्तान में 'पाकिस्तान गांव’, नाम बदल दिया फिर भी खत्म नहीं हो रही परेशानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+