चलती ट्रेन में गैंगवार: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर हत्या का मामला दर्ज

पटना। रविवार की देर शाम पाटलिपुत्र टाउन एक्सप्रेस में हुई कुख्यात अपराधी की हत्या मामले में बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह अपने कारनामों को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। आज से 1 महीने पहले उनके ऊपर हुआ हमला चर्चा का विषय बना हुआ था। तो इस बार रामजन्म की हत्या मामले में उन्हें नामजद किया गया है। मृतक रामजन्म की पत्नी लेमुआबाद पंचायत की मुखिया निक्की देवी ने लिखित आवेदन देते हुए विधायक अनंत सिंह के साथ साथ उनके करीबी कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया और रणवीर यादव को भी अभियुक्त बनाया है।

पाटलिपुत्र-एक्सप्रेस में हुई थी हत्या

पाटलिपुत्र-एक्सप्रेस में हुई थी हत्या

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम डाउन पाटलिपुत्र-एक्सप्रेस से नेमुआ के रहने वाले रामजन्म यादव सफर कर रहे थे तभी अचानक अथमलगोला के पास एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन में सवार हुआ। जैसे ही ट्रेन ने अपनी रफ्तार में चलना शुरू किया उसने राम जन्म के सर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पूरी ट्रेन के बोगी में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक अपराधी रामजन्म के परिवार ने विधायक अनंत कुमार पर लाया आरोप

मृतक अपराधी रामजन्म के परिवार ने विधायक अनंत कुमार पर लाया आरोप

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू किया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रामजन्म के परिजन ने यह आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया कि अथमलगोला स्टेशन पर रणवीर यादव ने उसके पति को गोली मारी थी और इस साजिश में अनंत सिंह भी शामिल हैं। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसकी पत्नी मुखिया आरोप लगाया कि उनकी हत्या के लिए एक अधिकारी ने राम जन्म को हथियार दिया था और इसी शक में अनंत सिंह और लल्लू मुखिया ने साजिश रखवाकर हत्या करवा दी है।

मृतक का भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

मृतक का भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

आपको बताते चलें कि बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ रेल थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और मामला दर्ज होने के बाद थाना अध्यक्ष खुद पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मृतक का भी अपने क्षेत्र में अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। 35 वर्षीय रामजन्म यादव पर अपने क्षेत्र में दहशत फैलाने के साथ-साथ दर्जनों मामले दर्ज थे। इलाके में उसकी पहचान एक कुख्यात अपराधी के रूप में थी।रामजनम पर हत्या अपहरण और रंगदारी के करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+