बिहार: कन्हैया कुमार ने एम्स में डॉक्टरों के साथ की बदतमीजी , FIR दर्ज
पटना। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पर पटना एम्स के डॉक्टरों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। आरोप है कि एआईएसएफ के अध्यक्ष्ा सुशील कुमार को देखने पहुंचे कन्हैया कुमार और अन्य लोगों ने डॉक्टर से बदतमीजी की और सुरक्षा गार्ड के साथ हाथापाई की। फिलहाल डॉक्टरों की टीम ने भी हड़ताल कर दी है। डॉक्टरों ने कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि कन्हैया के साथ करीब डेढ़ दर्जन समर्थक थे सभी ट्रामा इमरजेंसी में जाने का प्रयास किए। एआईएसएफ के अध्यक्ष सुशील कुमार को देखने पहुंचे कन्हैया कुमार और अन्य लोगों ने डॉक्टर से बदतमीजी की और सुरक्षा गार्ड के साथ हाथापाई की। रात करीब दस बजे जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। एम्स प्रशासन की पहल पर रात में वे काम पर तो लौट गए लेकिन सोमवार की सुबह ग्यारह बजे बैठक कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। घटना के बाद से सभी डॉक्टर एम्स प्रशासन और कन्हैया के प्रति आक्रोशित थे। इसके बाद सीनियर डॉक्टरों की हड़ताल में जूनियर डॉक्टर भी सहयोग कर रहे हैं।
वहीं डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और स्वास्थ्य सचिव को भी पत्र लिखा है और अपनी मांगों को पूरा करने की गुजारिश की है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव: महारानी सिर्फ चेहरा, शाह की 'चुनावी बिसात' पर शाह के ही होंगे मोहरे












Click it and Unblock the Notifications