Festive Special Train: त्योहार के दौरान 12 घंटे में तय कर सकेंगे दिल्ली से पटना का सफ़र, जानिए डिटेल्स

Festive Special Train Update: दिवाली और छठ के मद्देनज़र यात्रियों को हो रही टिकट की दिक्कतों को देखते हुए, रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फ़ैसला लिया है। वंदे भारत स्पेशल और राजधानी स्पेशल ट्रेन दिल्ली-पटना (अप एंड डाउन) रूट पर चलाई जाएगी।

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 02252) 11 नवंबर, 14 नवंबर और 16 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 7.25 बजे खुलेगी। उसी दिन शाम में 7.00 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। आप 12 घंटे से कम वक्त में दिल्ली से पटना पहुंच जाएंगे।

Festive Special Train: During the festival, travel from Delhi to Patna in 12 hours, know the details

16 बॉगी वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना के बीच में कानपुर सेंट्रल (दोपहर 12.02 बजे), प्रयागराज (2.08 बजे), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (शाम 3.50 बजे), बक्सर (शाम 5.15 बजे) और आरा (शाम 6 बजे) में रुकते हुए पटना पहंचेगी। गौरतलब है कि रेलवे की तरफ़ से पहली बार इस रूट पर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो रहा है।

वीरेन्द्र कुमार (सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेल) की मानें तो पटना से नई दिल्ली के लिए भी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 02251) 12 नवंबर, 15 नवंबर और 17 नवबर को पटना से सुबह 07.30 बजे खुलेगी। आरा (08.28 बजे), बक्सर (09.28 बजे), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (10.28 बजे), प्रयागराज (12.10 बजे) और कानपुर सेंट्रल (14.18 बजे) रूकते हुए उसी दिन शाम को 7 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

पटना-दिल्ली रूट पर नई दिल्ली-पटना राजधानी स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन होगा। 10 नवंबर, 13 नवंबर, 15 नवंबर और 17 नवंबर को नई दिल्ली-पटना राजधानी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02250) नई दिल्ली से शाम 7.10 बजे खुलेगी।

कानपुर सेंट्रल (रात 12.02 बजे) प्रयागराज (रात 02.13 बजे), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (सुबह 04.30 बजे), बक्सर (सुबह 05.45 बजे) और आरा (सुबह06.35 बजे) ठहरते हुए सुबह 07.30 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।

पटना से दिल्ली वापसी के लिए पटना-नई दिल्ली राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी सं. 02249) 11 नवंबर, 14 नवंबर, 16 नवंबर और 18 नवंबर को सुबह 9 बजे पटना से खुलेगी। आरा (09.40 बजे), बक्सर (10.30 बजे), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (11.37 बजे), प्रयागराज (दोपहर 1.37 बजे) और कानपुर सेंट्रल (3.45 बजे) रूकते हुए, उसी दिन रात 9.00 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि राजधानी स्पेशल ट्रेन में फर्स्ट एसी में 1 कोच, सेकेंड एसी में 7 कोच और थर्ड एसी में 10 कोच होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+