Bihar News: पटना में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, अपसा शिक्षा रत्न 2024 से सम्मानित हुए शिक्षक

Patna News: पटना में स्वपोषित निजी विद्यालयों के संगठन (अपसा) द्वारा प्रदेश भर के अपने शिक्षकों के सम्मान के लिए एक भव्य समारोह का विद्यापति भवन में आयोजन किया गया। इस समारोह में लगभग 500 शिक्षकों और 100 नए सदस्यों को अपसा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश भर के स्वपोषित निजी विद्यालयों में से चयनित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे योगदान के लिए 'अपसा शिक्षा रत्न 2024' से सम्मानित किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उपेंद्र कुशवाहा ने सभी चयनित शिक्षकों को अपसा रत्न 2024 स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

felicitation ceremony organized in Patna teachers honored with Apsa Shiksha Ratna 2024 Bihar News

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सम्बोधन में शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में पहली पंक्ति का योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे शसक्त राष्ट्र को हमारे शिक्षकों ने ही पूरी दुनिया मे स्थापित किया है और आगे भी इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहने वाली है।

मुख्य अतिथि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज का हर वर्ग जो अपने समाज को विकसित बनाने में अपने कार्यों द्वारा समाज को प्रभावित करता है वो शिक्षक है। अपसा से जुड़ा हर शिक्षक एक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका में काम कर रहे हैं।

एक बेहतरीन समाज के निर्माण में उन्हें अग्रणी रहना होगा । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री नागमणि कुशवाहा ने कहा कि अपसा हमेशा से शिक्षा के प्रति समर्पित रहा है शिक्षक हमेशा से सम्मानित रहे हैं और हर पिछड़े समाज को व्यवस्था की मुख्यधारा में जोड़ने का काम करते आ रहे हैं। आज वंचित समाज आत्मनिर्भर हो रहा है यह शिक्षकों का योगदान है।

विशिष्ट अतिथि गुरु रहमान ने कहा की मैं खुद एक शिक्षक हूं, सम्मान को अंदर से महसूस करता हूं। समाज को शिक्षक से बहुत सारी उम्मीदें होती हैं। हमें इसे पूरी जिम्मेदारी से निभाना होगा। अपसा सचिव राकेश कुमार रंजन ने कहा की अपसा शिक्षा रत्न 2024 से सम्मानित हर शिक्षक एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व है जो अन्य सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+