Success Story: पति के काम को देख पत्नी को आया बिज़नेस आइडिया, लाखों रुपये का हो रहा मुनाफ़ा

Flower Farming In Bihar: बिहार के किसान खेती में नए प्रयोग कर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। महिला होते हुए आरती ने फूलों की खेती से अलग पहचान बनाई है।

Farming Tips Bihar Success Story Wife Got Business Idea After Seeing Husband Work News

Farming In Begusarai: बिहार की महिलाएं भी खेती कर आत्मनिर्भर बन रही है। बेगूसराय की रहने वाली आरती की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है। आरती ने पति के काम को देखकर बिज़नेस करने का फ़ैसला लिया, जिससे उनकी तकदीर बदल गई। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

बिहार के बेगूसराय जिला की रहने वाली आरती ने गेंदा फूल की खेती से अपनी अलग पहचान बनाई है। दरअसल आरती के पति गाड़ियों को सजाने का काम करते हैं। अपने पति के फूलों की ज़रूरतों को देखते हुए आरती को फूलों की खेती का बिज़नेस आइडिया आया।

आरती ने पहले क्यारी से में गेंदा फूल की खेती शुरू की, इसके बाद वह बड़े पैमाने पर खेती करने लगी। अब एक एकड़ ज़मीन में वह गेंदा फूल की खेती कर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रही हैं। ग़ौरतलब है कि गेंदा फूल हर सीज़न में मिल जाता है, इसका इस्तेमाल हर शादी से लेकर त्योहारों तक होता है।

मंसूरचक (बेगूसराय) की रहने वाली आरती ने कोलकाता से अफ्रीकी बीज मंगा कर गेंदा फूल की खेती कर रही हैं। अफ्रीकी किस्म के गेंदा की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 25 से 30 किलो खाद की ज़रूरत होती है। इसके साथ ही 200 किलो ग्राम उर्वरक का इस्तेमाल किया जाता है।

2019 से आरती ने गेंदा फूल की खेती शुरू की थी, अब वह करीब 1 एकड़ ज़मीन में गेंदा फूल की खेती कर रही है। आरती कुमारी ने खेती के बारे जानकारी देते हुए बताया कि 1200 पौधे एक कट्ठा ज़मीन में लगाती हैं। एक एकड़ में खेती की लागत करीब 5400 रुपये आती है। वहीं पौधे में फूल आने तक साल भर में 25 हजार रुपये तक का खर्च आता है।

आरती ने बताया कि जीविका के ज़रिए 50 हज़ार रुपये का लोन लेकर 4 महिलाओं के साथ खेती की शुरुआत की थी। 10 कट्ठे ज़मीन से करीब 50 किलो फूल का रोज़ाना उत्पादन होता है। वहीं फूल तोड़ने में मदद करने वाली महिलाओं को दो सौ रुपये रोज़ाना देती हैं। बेगूसराय के अलावा आस-पास के ज़िलों में भी गेंदा फूल की सप्लाई होती है। इस तरह हर महीने 25 हज़ार रुपये की आमदनी हो रही है। हर साल 3 लाख रुपये का मुनाफा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+