खेत में काम कर रहे थे किसान, अचानक पहुंचे Gaya DM डॉ. त्यागराजन, तारीफ़ करते नहीं थक रहे किसान

Gaya DM News: बिहार में आम लोगों की धारणा बनी हुई है कि अधिकारी लोगों से मिलना बहुत ही मुश्किल है। वह सभी लोगों को वक़्त नहीं देते हैं, लेकिन गया ज़िला के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस धारणा को पूरी तरह से ग़लत साबित कर दिया है। आए दिन वह अपनी सादगी और काम करने के अंदाज़ से सुर्खियों में छाए हुए हैं।

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन का उनके ज़िला के लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं। गुरुवार को एक बार फिर उन्होंने लोगों को अपनी सादगी का मुरीद बना लिया। हर तरफ उनके ही चर्चे हो रहे हैं। दरअसल गया ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम फतेहपुर से टनकुप्पा जा रहे थे।

 Gaya DM Dr. Thiagarajan SM

टनकुप्पा जाने के दौरान उनकी नज़र खेतों में काम कर रहे किसानों पर पड़ी। वह लोग रोपनी कर रहे थे। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की नज़र जैसे उन किसानों पर पड़ी, उन्होंने गाड़ी रुकवाई और खुद गाड़ी से उतरकर किसानों के बीच पहुंच गए।

Recommended Video

      खेत में काम कर रहे थे किसान, अचानक पहुंचे Gaya DM डॉ. त्यागराजन, तारीफ़ करते नहीं थक रहे किसान

      जिला पदाधिकारी ने किसानों से रोपनी और सिंचाई के बारे में जानकारी ली, इसके साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। किसानों बताया कि यहां पर कोई आहर नहीं है, बिजली के सहारे पंप सेट की मदद से रोपनी करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर 15 अगस्त तक लगातार बारिश होगी तो जिले में काफी अच्छी मात्रा में रोपनी हो जाएगी।

      किसानों ने जिला पदाधिकारी से मायापुर शिव मंदिर के पास खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक करवाने की भी गुज़ारिश की। किसानों ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगने से किसानों को पर्याप्त वोल्टेज मिलेगा, जिससे और तेजी से रोपनी का काम कर सकेंगे।

      किसानों ने पोवाली पइन एवं मायापुर के बरमसिया पइन के जीर्णोद्धार करवाने का अनुरोध किया। किसान ने बताया कि उपरोक्त पइन काफी पुराना है। इसे जीर्णोद्धार की बहुत ज़रूरत है, इससे काफी ज्यादा तादाद में सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। किसानों की परेशानियों को सुनने के बाद डीएम ने तुरंत अधीक्षण अभियंता बिजली को ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया।

      अचानक किसानों के बीच पहुंचे जिला पदाधिकारी को देख किसान काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि खेत में काम कर रहे किसानों से खबर खैरियत कौन लेता है। हम लोग खेत में अपना काम कर रहे थे, आपने देखा और गाड़ी रोककर किसानों के बीच आए उनका हालचाल जाना और हमारी परेशानियों को हल किया। जिला पदाधिकारी आप जैसा ही होना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+