Farmers Protest: MSP की कानूनी गारंटी पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं राहुल- सुशील कुमार मोदी
Sushil Modi On Farmers Protest: लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में किसान आंदोलन का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। वहीं बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पक्ष विपक्ष के बीच जुबानी जंग भी जारी है। इसी क्रम में भाजपा के दिग्गज नेता बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी महागठबंधन पर ज़ोरदार तंज़ कसा है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। एमएसपी पर किसानों को कानूनी गारंटी देने का झूठा वादा कर रहे हैं। लंबे वक्त तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी क्यों नहीं दी? राहुल गांधी को बताना चाहिए।

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार ने कानूनी गारंटी के सवाल पर संसद में कहा था कि यह व्यावहारिक नहीं है। अगर ऐसा किया गया तो अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। सत्ता में रहते हुए राहुल गांधी को किसानों और उनकी उपज के समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की याद क्यों नहीं आई?
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की बिहार में यात्रा को फ्लाप शो रही है। सासाराम में पांच हजार लोग भी वंशवादी पार्टी के दो राजकुमारों को देखने-सुनने नहीं पहुंचे। बिहार में कांग्रेस की गाड़ी राजद ही चला रहा है। राहुल की जीप चला कर तेजस्वी यादव यही जताना चाहते हैं। बेरोजगार होने पर उन्हें कांग्रेस का ड्राइवर बनना ही बेहतर लग रहा है। आपको बता दें कि किसान आंदोलन पर सियासी पारा चढ़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications