Jamui Viral Letter: पत्र में लिखा था कुछ ऐसा कि उठने लगे सवाल, अधिकारी ने बिना पढ़े कैसे कर दिया हस्ताक्षर?
Viral Letter: बिहार में शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। वहीं अब जमुई जिला शिक्षा विभाग के एक कारनामे से फिर शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। दरअसल जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक लेटर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वायरल पत्र को पढ़ लोग कह रहे हैं कि शिक्षा विभाग की तरफ़ से ऐसी ग़लती की उम्मीद नहीं थी। जो विभाग बच्चों को शिक्षा देता है, उसी के अधिकारी अगर इस तरह की बड़ी ग़लती करेंगे तो बच्चों को क्या तालीम देंगे। शिक्षा विभाग की तरफ़ से जारी पत्र पर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

22 मई 2024 को जमुई शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी के दफ्तर से एक आदेश का पत्र जारी हुआ था। इस आदेश पत्र में 'Bed Performance' लिखा हुआ है। जबकी वहां Bad Performance लिखा जाना चाहिए। हालांकि बाद में जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से शुद्धि पत्र जारी किया गया।
शिक्षा विभाग ने इसे टाइपिंग की भूल बताया है, उन्होंने कहा कि Bad Performance की जगह पर 'Bed Performance' लिखा गया है। 'Bed Performance' पढ़ने की बजाये इस साफ तरीक़े से 'Bad Performance' पढ़ा जाए। आपको बता दें कि आदेश पत्र में स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से 14 बार Bad की जगह Bed लिखा गया है।
आपको बता दें कि बिहार के जमुई जिले के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों की सैलरी को लेकर कुछ लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के आदेश हुए थे। इसके बाद निरीक्षण के दौरान अनियमितता वाली श्रेणी में शिक्षको नाम के सामने 'बैड परफॉर्मेंस' की बजाये 'बेड परफॉर्मेंस' लिखा हुआ आदेश का पत्र जारी हो गया।
पत्र जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा। इस पत्र को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर आदेश पत्र में टाइपिंग मिस्टेक था, तो बिना पढ़े जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उस पर हस्ताक्षर कैसे कर दिया। क्या शिक्षा विभाग में लोग काम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications