Durga Puja: प्रदेश भर में 10 हज़ार से ज़्यादा पुलिस बल होंगे तैनात,सिर्फ़ पटना में हुई इतनी प्रतिनियुक्ति

Durga Puja 2024: बिहार में इस साल दुर्गा पूजा 3 अक्टूबर 2024 12 अक्टूबर 2024 तक मनाया जा रहा है। इस बाबत बिहार पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा पर्व के शान्तिपूर्ण समापन एवं प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु सभी तैयारियां की गई है। वहीं प्रदेश के सभी जिले में पर्व को लेकर ज़रूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

हर साल की तरह इस साल भी ज़रूरी शर्तों के जुलूस लाइसेंस जारी किया गया है। इसके साथ हीं मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासनिक प्रबन्धन के साथ ज़रूरी बल की भी तैनाती की गई है। वहीं असमाजिक और अराजक तत्वों पर लगातार निगरानी भी रखी जा रही है।

Durga Puja 2024 More than 10 thousand additional police forces will be deployed across Bihar news

संवेदनशील जगहों की निशानदेही कर खास चौकसी करने के साथ 24 घंटे पेट्रोलिंग करने की हिदायत गी गई है। भारत-नेपाल बॉर्डर के साथ-साथ पड़ोसी प्रदेशों के बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी जारी किया गया है। सी.सी.टी.वी के ज़रिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी निगरानी रखी जा रही है।

बिहार में पिछले कुछ सालों से औसतन 15 हज़ार से 16 हज़ार प्रतिमायें स्थापित की रही है। पिछले साल 2023 में 15 हज़ार 559 प्रतिमायें स्थापित हुई थीं। इस साल भी 16 हज़ार के करीब प्रतिमायें स्थापित होने की संभावना है। पर्व के मौके पर सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ़ से प्रदेश के सभी जिलों में अतिरिक्त बलों की 05 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर तक प्रतिनियुक्ती की गई है। इसके साथ ही सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। विभिन्न जिलों में कुल अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं।

31 पुलिस उपाधीक्षक, 450 के लगभग पु.नि और पु.अ.नि, 12 कंपनी दंगा निरोधी दस्ता, 10 हजार के करीब पी.टी.सी (प्रशिक्षु,सिपाही, गृह रक्षक) इनमें से पटना जिले में 6 पुलिस उपाधीक्षक, 80 पु.नि, पु.अ.नि, 1 दंगा निरोधी दस्ता, पी.टी.सी (प्रशिक्षु,सिपाही,गृह रक्षक) की प्रतिनियुक्त की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+