Video: दुल्हन की Live किडनैपिंग मामले में नया मोड़, खुद सामने आई महिला ने उठाया मामले से पर्दा, कही ये बात
Dulhan Ki Live Kidnapping: बिहार के अररिया ज़िले से दुल्हन की किडनैपिंग मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर कोर्ट में पेश किया।

Araria Kidnapping Viral Video: बिहार के अररिया ज़िले से दुल्हन के अपहरण का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपहरण मामले नया मोड़ आया है, दुल्हन खुद कैमरे के सामने आई और मामले से पर्दा उठाया। युवती को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया, वहीं बयान के बाद उसे ससुराल वालों को सौंप दिया गया।
Recommended Video
युवती ने अपने भाइयों पर अपहरण का आरोप लगाया, उसने कहा कि प्रेम विवाह करने की वजह से उसके भाइयो ने किडनैप कर लिया था। पुलिस ने भाइयों से बचाया है, पति के साथ ही ज़िंदगी गुज़ारना चाहती हूं। आपको बता कि 2 जून को रूपा और छोटू ने घर से भागकर प्रेम विवाह रचाई थी।
3 जून को पंचायत हो रही थी, इसी दौरान युवती के भाई उसे उठाकर ले गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद किया। कोर्ट में 164 के तहत लड़की का बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट में लड़की ने कहा कि वह अपने पति के साथ ज़िंदगी गुज़ारना चाहती है।
छोटू से अपनी खुशी से प्रेम विवाह रचाई है, लड़की का बयान दर्ज करने के बाद युवती को उसके ससुराल वाले को सौंप दिया गया। यह पूरा मामला श्याम नगर गांव (बथनाहा ओपी थाना क्षेत्र) भंगही पंचायत के, नरपतगंज प्रखंड का मामला है। कोर्ट के फ़ैसले के बाद छोटू (युवती का पति) भी लौट आया है। वह डर कर घर से भागा हुआ था।
सुरेश ठाकुर (छोटू का पिता) ने कहा कि दुल्हन को लेकर घर आ गए हैं, लेकिन युवती के घर वाले अभी भी इस शादी से नाराज़ चल रहे हैं। दुल्हन रूपा ने बताया कि दो जून को कोर्ट में शादी रचाई, तीन जून को पंचायत में कोर्ट का पेपर लेकर गए थे। पंचायत में मौजूद लोंगो ने पेपर भी देखा।
लड़की के घरवालों ने एक पेपर पर साइन करवाया और कहा कि हम लोगों को लड़की सौंप दो। युवती नहीं मानी तो, रूपेश कुमार मंडल और आनंद कुमार ने जबरदस्ती उसे बाइक पर लेकर फरार हो गए। युवती ने कहा कि उसे कही दूर जाकर छिपा दिया था, लेकिन पुलिस ने बरामदर कर लिया। युवती ने कहा कि वह अपने पति के साथ ही जीना-मरना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications