Bihar News: दूल्ह-दुल्हन ने पहनाई एक दूसरे को वर माला, सात फेरे की चल रही थी तैयारी, हो गया कांड
Bihar News: लगन का सीज़न शुरू होते ही विवाह समारोह बवाल होने की ख़बर भी सामने आ रही है, कहीं शादी समारोह में डीजे के दौरान फ़ायरिंग को लेकर विवाद हो रहा है, तो कही गाने पर डांस को लेकर मारपीट हो रही है। इसी क्रम में बिहार के भागलपुर ज़िले से एक विवाह समारोह की चौकान वाली ख़बर सामने आई है, जहां बारात आने के बाद दुल्हन फ़रार हो गई, हाईवोल्टेज के बाद मामला शांत हुआ।
दुल्हन के मंडप से फरार होने का मामला भागलपुर ज़िला के वनगांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। बारात घर पहुंची, लड़की पक्ष के लोगों ने मेहमानों की अच्छे से ख़ातिर की। इसके बाद विवाह कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

वरमाला पहनाने के बाद दुल्हे को सात फेरा लेना का इंतज़ार था, इसी बीच पता चला की दुल्हन फ़रार हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि दुल्हन अपने प्रेमी संग फ़रार हुई है, हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि वह किसके साथ भागी है।
दुल्हन के फ़रार होने के बाद लड़का पक्ष ने जमकर बवाल काटा, वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर अड़ गए। इसी बीच गांव के प्रमुख लोगों ने उन्हें शांत करवाया और पंचायत बुलाकर लड़का पक्ष के गुस्से को शांत करवाया गया। ग्रामीणों के समझाने के बाद दूल्हा और बारातियों को बेरंग वापस लौटना पड़ा।
आपको बता दें कि खिरीडांर गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद की पुत्री की शादी, प्राणपुर गांव के रहने वाले प्रकाश कुमार के साथ तय हुई थी। शादी की तय तारीख़ के मुताबिक दूल्हा बारात लेकर वेन्यू (वनगांव) पहुंचा। लड़की वालों ने बारातियों का ज़ोरदार स्वागत किया। वहीं वरमाला के बाद दुल्हन फरार हो गई। युवती की इस हरकत से ग्रामीणों में नाराज़गी है, उनका कहना है कि इस तरह करने से समाज की बदनामी होती है।












Click it and Unblock the Notifications