बिहार: कोरोना के कारण सरकार का फैसला- बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में पहुंचेंगे विद्यार्थी
पटना। कोरोना-काल के कारण बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि, विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षाओं में पहुंचाएंगे। बच्चों की पढ़ाई बाधित होने के चलते सरकार ने नए सत्र शुरू होने से पहले यह बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी। हालांकि, इससे पहले ही कक्षा-1 से 8वीं कक्षा तक के करीब 1.66 करोड़ विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए ही अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश से मिली सहमति
विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में पहुंचाने का निर्णय शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया, जिसे सीएम नीतीश कुमार की ओर से सहमति भी मिल गई है। अब माना जा रहा है कि, शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में जल्द ही दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। बता दिया जाए कि, कोरोना महामारी के चलते ही बिहार में अब तक कक्षा एक से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय बंद हैं। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों को इसी महीने खोला गया।

हालांकि, स्कूल लेट खुले हैं और बच्चों के घर पर रहने के चलते उनकी पढ़ाई बाधित रही। ऐसे में शिक्षा विभाग ने उन्हें बिना परीक्षा लिए अगली कक्षाओं में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया है। वहीं, जो स्कूल अभी खोले जा रहे हैं, उनमें कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करने के लिए कहा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications